
इंटरनेशनल डेस्क: चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में लोरा फर्नानडीज देलगाडो को संदेश भेजकर उन्हें कोस्टारिका की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी।
शी ने कहा कि राजनयिक संबंध स्थापना के 18 वर्षों में द्विपक्षीय संबंधों का तेज विकास हुआ और विभिन्न क्षेत्रों के आदान प्रदान व सहयोग में भारी उपलब्धियां हासिल की गयीं ,जिसने दोनों देशों की जनता के कल्याण को बढ़ावा दिया है ।तथ्यों से साबित हुआ है कि चीन-कोस्टारिका संबंधों का विकास दोनों देशों और दोनों देशों की जनता के मूल हित में है ,जो आम रुझान और जनता की प्रतीक्षा के अनुरूप है।
शी ने बल दिया कि वे राष्ट्रपति फर्नांडीज के साथ समान कोशिश कर रणनीतिक संवाद मजबूत करने ,पारस्परिक राजनीतिक विश्वास गहराने ,सक्रियता से विभिन्न क्षेत्रों का सहयोग बढ़ाने और द्विपक्षीय संबंधों को एक चीन सिद्धांत पर निरंतर विकसित करने को तैयार हैं ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक लाभ मिले।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
मेष: दिन शुभ रहेगा...