Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने 2023 दोनों तटों के उद्यमी शिखर सम्मेलन की 10वीं वर्षगांठ के वार्षिक सम्मेलन पर दी बधाई

November 14, 2023

शी चिनफिंग ने 2023 दोनों तटों के उद्यमी शिखर सम्मेलन की 10वीं वर्षगांठ के वार्षिक सम्मेलन पर दी बधाई

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 14 नवंबर को वर्ष 2023 दोनों तटों के उद्यमी शिखर सम्मेलन की 10वीं वर्षगांठ के वार्षिक सम्मेलन को बधाई संदेश भेजा। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों की अर्थव्यवस्थाएं चीनी राष्टीय अर्थव्यवस्थाएं हैं। दोनों तटों के देशबंधु साझे भविष्य वाले समुदाय हैं। शिखर सम्मेलन दोनों तटों के उद्यमों और व्यापारियों के बीच आदान-प्रदान और सहयोग का महत्वपूर्ण मंच है, जिसकी दोनों तटों के आर्थिक सहयोग और मिश्रित विकास में अहम भूमिका है। आशा है कि शिखर सम्मेलन चीनी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था, देशबंधुओं की भलाई और मातृभूमि के पुनरेकीकरण कार्य बढ़ाने में नया योगदान देगा। 

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान साकार करने से दोनों तटों के आर्थिक सहयोग के लिए व्यापक संभावना दी जाएगी। चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान के लिए दोनों तटों के देशबंधुओं के समान प्रयास की जरूरत है। हम दोनों तटों का आर्थिक सहयोग बढाएंगे, दोनों तटों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में मिश्रित विकास गहराएंगे और थाईवान बंधुओं की भलाई के लिए लाभदायक व्यवस्था और नीति में सुधार करेंगे, ताकि थाईवानी बंधुओं और उद्यमों का उच्च गुणवत्ता वाला विकास किया जा सके।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 दोनों तटों के उद्यमी शिखर सम्मेलन की 10वीं वर्षगांठ के वार्षिक सम्मेलन का विषय नई स्थिति में मिश्रित विकास और उच्च गुणवत्ता वाला विकास है, जो 14 नवंबर को च्यांगसू प्रांत के नानचिंग शहर में उद्घाटित हुआ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें