Site icon Dainik Savera Times

 शी चिनफिंग ने थोंगलोन सिसोलिथ को फिर से लाओस का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी

Xi Jinping congratulates Thongloun Sisoulith

Xi Jinping congratulates Thongloun Sisoulith

23 मार्च को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने थोंगलोन सिसोलिथ को फिर से लाओस का राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर संदेश भेजकर बधाई दी। शी ने अपने संदेश में कहा कि चीन और लाओस एक भाग्य से जुड़े समाजवादी मैत्रीपूर्ण पड़ोसी देश हैं।

दोनों पक्ष हमेशा सच्चे दिल से व्यवहार कर एक दूसरे के केंद्रीय हितों और महत्वपूर्ण चिंताजनक मुद्दों पर पारस्परिक समर्थन करते हैं ,जिसने कामरेड और भाई की गहरी मित्रता दर्शायी है। वर्ष 2026 चीन-लाओस राजनयिक संबंध स्थापना की 65वीं वर्षगांठ और चीन-लाओस मैत्री वर्ष है। इन्हें मनाने के लिए दोनों पक्ष श्रृंखलात्मक कार्यक्रम करेंगे, जिससे दो देशों की जन मित्रता को अधिक बढ़ावा मिलेगा।

शी ने बल दिया कि यह वर्ष चीन की 15वीं पंचवर्षीय और लाओस की 10वीं पंचवर्षीय योजना का शुरुआती साल है। दोनों देश विकास और पुनरुत्थान के अहम दौर से  गुजर रहे हैं। दोनों पक्षों के पारस्परिक लाभ वाले सहयोग का भविष्य उज्जवल होगा। वहीं चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने सोनेक्से सिफानडोन को फिर से लाओस का प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई संदेश भेजा।

(साभार— चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)   

Exit mobile version