Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने छंग लीवुन को चीनी क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी

October 19, 2025

शी चिनफिंग ने छंग लीवुन को चीनी क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी

इंटरनेशनल डेस्क: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने 19 अक्तूबर को छंग लीवुन को संदेश भेजकर उन का चीनी क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी।

शी ने कहा कि अनेक वर्षों में दोनों पार्टियां“1992 मतैक्य”पर कायम रहने और कथित थाईवानी स्वतंत्रता का विरोध करने के समान राजनीतिक आधार पर दोनों तटों के बीच आदान-प्रदान व सहयोग बढ़ाती हैं, थाईवान जलडमरूमध्य की शांति व स्थिरता की सुरक्षा में लगती हैं और दोनों तटों के बंधुओं की भावना और कल्याण बढ़ाती हैं, जिसका सकारात्मक प्रभाव हुआ है।

वर्तमान विश्व में सौ साल में अभूतपूर्व परिवर्तन तेजी से चल रहा है। चीनी राष्ट्र का महान पुनरोत्थान रोका नहीं जा सकता। प्रतीक्षा है कि दोनों पार्टियां समान राजनीतिक आधार पर कायम रहकर व्यापक थाईवानी बंधुओं को एकजुट कर चीनियों की महत्वाकांक्षी, चरित्र-बल और आत्म-विश्वास मजबूत करेंगी, आदान-प्रदान व सहयोग गहराएंगी, समान विकास और राष्ट्रीय पुनरेकीकरण बढ़ाएंगी, चीनी राष्ट्र के समान घर और दोनों तटों के बंधुओं के मूल हितों की सुरक्षा करेंगी और हाथ से हाथ मिलाकर चीनी राष्ट्र का बेहतर भविष्य रचेंगी।

नव निर्वाचित चीनी क्वोमिनतांग की अध्यक्ष छंग लीवुन ने 19 अक्तूबर को जवाबी संदेश भेजकर महासचिव शी चिनफिंग को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों ने“1992 मतैक्य”पर कायम रहने और कथित थाईवान की स्वतंत्रता का विरोध करने के समान राजनीतिक आधार पर कायम रहकर दोनों तटों के सम्बंधों के शांतिपूर्ण विकास को बढ़ाया और कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं।

दोनों पार्टियों को दोनों तटों के आदान-प्रदान व सहयोग को मजबूत कर थाईवानी जलडमरूमध्य की शांति व स्थिरता बढ़ानी और दोनों तटों की जनता के लिए सर्वाधिक कल्याण दिलाना और महान राष्ट्रीय पुनरोत्थान के लिए मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ‘मुझे हरियाणा का बेटा समझकर माफ कर दीजिए’, टटीरी सॉन्ग विवाद पर बादशाह ने मांगी माफी

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें