Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

विश्व अनवरत परिवहन शिखर मंच के लिए शी चिनफिंग का बधाई संदेश

September 25, 2023

विश्व अनवरत परिवहन शिखर मंच के लिए शी चिनफिंग का बधाई संदेश

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 25 सितंबर को विश्व अनवरत परिवहन शिखर मंच को बधाई संदेश भेजा।
इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि सुरक्षित, सुविधाजनक, कुशल, हरित, किफायती, समावेशी और लचीली अनवरत परिवहन व्यवस्था उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक और सामाजिक विकास का समर्थन है। चीन मजबूत परिवहन देश का तेज निर्माण कर रहा है और वैश्विक परिवहन सहयोग बढ़ाने में जुटा है, ताकि अपने विकास से दुनिया को नए अवसर दिए जा सके। चीन विभिन्न देशों के साथ विचार-विमर्श करने, निर्माण करने और साझा करने की अवधारणा से अनवरत परिवहन के विकास की उपलब्धियों को सभी लोगों तक पहुंचाना चाहता है, ताकि विश्व विकास पहल का कार्यान्वयन करने, संयुक्त राष्ट्र अनवरत विकास लक्ष्य साकार करने और मानव समुदाय के साझे भविष्य का निर्माण करने में सक्रिय योगदान किया जा सके।
गौरतलब है कि विश्व अनवरत परिवहन शिखर मंच 25 सितंबर को पेइचिंग में उद्घाटित हुआ, जिसका आयोजन चीनी परिवहन मंत्रालय ने किया। मंच का विषय है अनवरत परिवहन: सहयोग से वैश्विक विकास को बढ़ाएं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें