Site icon Dainik Savera Times

पिता के आदर्शों पर चलकर जनसेवा का नया अध्याय गढ़ रहे हैं शी चिनफिंग

“आम लोगों के पक्ष में दृढ़ता से बैठना।” यह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के दिवंगत पिता, शी चोंगश्वुन का एक दृढ़ विश्वास था, जिसने उनके पुत्र के जीवन को गहराई से प्रभावित किया। 14 सितंबर, 2021 को शी चिनफिंग ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्वेइते प्रीफेक्चरल कमेटी के पूर्व स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी हॉल में प्रमुखता से लिखे अपने पिता के इन शब्दों को धीमे स्वर में पढ़ा। शी चोंगश्वुन को “जन नेता” के रूप में जाना जाता था, जो सीधे जनता के बीच से निकले थे। शी चिनफिंग बचपन से ही अपने पिता से बेहद प्रभावित रहे हैं और उन्हें अकसर “अपने पिता जैसा ही” कहा जाता है। 

“आम लोगों के पक्ष में दृढ़ता से बैठना” शी चोंगश्वुन के पूरे जीवन का एक आदर्श चित्रण है। जब शी चिनफिंग और उनके भाई छोटे थे, तो शी चोंगश्वुन उन्हें यह शिक्षा देते थे कि उन्हें ऐसे काम करने चाहिए जिससे ज़रूरत पड़ने पर लोगों की मदद हो सके। जब भी बच्चे ज़मीनी स्तर के लोगों के करीब आते, तो शी चोंगश्वुन को बहुत खुशी होती थी। अपने पिता के शब्दों और कार्यों का शी चिनफिंग पर गहरा प्रभाव पड़ा है। 1973 में, उत्तरी शैनशी प्रांत के चाओ च्याहे गाँव में 20 वर्षीय शी चिनफिंग एक बैठक के लिए जा रहे थे, तभी उनकी मुलाकात एक 70 वर्षीय व्यक्ति से हुई जो एक गाड़ी खींच रहा था। बूढ़ा व्यक्ति अपनी पीठ झुकाए हुए गाड़ी खींच रहा था और बहुत थका हुआ लग रहा था। यह देखकर शी चिनफिंग बूढ़े के पास गए और गाड़ी की रस्सी पकड़कर उसकी मदद की।

जब शी चिनफिंग पहली बार हपेई प्रांत के चंगतिंग काउंटी में काम करने के लिए पहुँचे, तो उनकी मुलाकात दो बहनों से हुई, जिन्हें ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा गया था। बहनें बहुत छोटी थीं और फटे-पुराने कपड़े पहने हुए थीं। उन्होंने बताया कि वे अपने पिता से मिलने जा रही थीं और उनके पास टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। शी चिनफिंग ने उन्हें टिकट खरीदने में मदद की। बाद में, जब वे पैसे वापस करने आईं, तो शी चिनफिंग ने न केवल पैसे नहीं लिए, बल्कि उन्हें घर जाने के लिए कुछ पैसे भी दिए।

शी चोंगश्वुन ने हमेशा “चीनी लोगों के लिए चुपचाप काम किया।” उनके बेटे शी चिनफिंग भी अपने पिता के पदचिह्नों पर चलते हैं। 1978 में, 65 वर्षीय शी चोंगश्वुन क्वांगतोंग प्रांत के शासन की बागडोर संभालने के लिए दक्षिण गए। उस समय, इस प्रांत में उद्योग और कृषि की विकास दर लगातार 14 वर्षों तक राष्ट्रीय औसत से कम रही थी। उत्पादन को बढ़ावा देने और लोगों को बेहतर जीवन देने के लिए, शी चोंगश्वुन हमेशा तत्परता की भावना के साथ काम करते थे और अक्सर सुबह के शुरुआती घंटों तक आराम नहीं करते थे। ज़मीनी स्तर पर स्थिति को और अधिक समझने के लिए, उन्होंने एक गर्मी में शोध के लिए 23 काउंटियों का दौरा किया। शी चिनफिंग के दिल में, उनके पिता “लोगों के पक्ष में दृढ़ता से बैठते हैं” और “एक बूढ़े बैल की तरह चुपचाप चीनी लोगों के लिए काम करते हैं।”

शी चिनफिंग ने अपने पिता की इस शैली को पूरी तरह से विरासत में प्राप्त किया है। उनके अपने शब्दों में, उन्हें जो कुछ भी करना है वह “लोगों को ध्यान में रखकर” होना चाहिए और “लोगों के लिए लाभ की तलाश करनी चाहिए और उन्हें बेहतर जीवन की ओर ले जाना चाहिए।” सीपीसी और देश के नेता बनने के बाद, शी चिनफिंग ने स्वयं को “जनता का सेवक” बताते हुए कहा कि उनका काम लोगों की सेवा करना है, “यह बहुत थकाऊ है, लेकिन बहुत आनंददायक है।” अपने पिता के शब्दों “देश लोगों का है और लोग देश के हैं” को याद करते हुए उन्होंने दृढ़ स्वर में कहा, “हमें एकजुट होना चाहिए और चीनी लोगों को बेहतर जीवन के लिए प्रयास जारी रखने के लिए नेतृत्व करना चाहिए।”

शी चोंगश्वुन ने अपने पुत्र को सलाह दी थी, “चिनफिंग, चाहे तुम कितने भी ऊंचे पद पर हो, लोगों की लगन से सेवा करना, लोगों के बारे में ईमानदारी से सोचना, जनता से जुड़ना और सुलभ रहना न भूलो।” शी चिनफिंग ने अपने पिता की इन बातों को “लोगों की बेहतर जीवन की चाहत” की निरंतर खोज में बदल दिया और इसे सबसे सरल अभिव्यक्ति में व्यक्त किया: “मैं खुद को भूल जाऊंगा और लोगों के लिए जिऊंगा।”

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version