Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति जोसे मुजिका के निधन पर संवेदना जताई

May 17, 2025

शी चिनफिंग ने उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति जोसे मुजिका के निधन पर संवेदना जताई

16 मई को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने उरुग्वे के पूर्व राष्ट्रपति जोसे मुजिका के निधन पर उरुग्वे के राष्ट्रपति यामांडू ओरसी को शोक संदेश भेजा, जिसमें चीन सरकार और चीनी जनता की ओर से गहरा शोक व्यक्त किया गया और मुजिका के परिजनों तथा उरुग्वे की जनता के प्रति सच्ची सहानुभूति व्यक्त की गई।

शी चिनफिंग ने कहा कि मुजिका उरुग्वे के एक प्रसिद्ध नेता थे जिन्होंने अपना जीवन उरुग्वे के लोगों के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उरुग्वे के लोग उनसे बहुत प्यार करते हैं और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में उनकी बहुत प्रतिष्ठा है। अपने जीवनकाल में, वे चीन-उरुग्वे संबंधों के विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहे और दोनों देशों के बीच मैत्रिपूर्ण कार्यों में सकारात्मक योगदान दिया। उनकी मृत्यु से चीनी जनता ने एक पुराना और अच्छा मित्र खो दिया है। मैं चीन-उरुग्वे संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और राष्ट्रपति ओरसी के साथ मिलकर चीन-उरुग्वे व्यापक रणनीतिक साझेदारी के विकास को आगे बढ़ाने के लिए काम करने को तैयार हूं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें