Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने “एससीओ+” सम्मेलन में दिया भाषण

July 5, 2024

शी चिनफिंग ने “एससीओ+” सम्मेलन में दिया भाषण

4 जुलाई की दोपहर को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अस्ताना में “एससीओ+” सम्मेलन में भाग लिया और “हाथ मिलाकर और बेहतर एससीओ परिवार का निर्माण करें” शीर्षक भाषण दिया।

अपने भाषण में शी चिनफिंग ने कहा कि यह पहली बार है कि हमने “एससीओ+” के रूप में कोई शिखर सम्मेलन आयोजित किया है। हम अच्छे दोस्त और नए साझेदार बड़ी योजनाओं पर चर्चा करने के लिए एकत्रित होते हैं। इससे पता चलता है कि नये युग की परिस्थितियों में इस संगठन की अवधारणा बहुत लोकप्रिय है और सदस्य देशों के दुनिया भर में मित्र हैं। 

शी चिनफिंग ने आगे कहा कि वर्तमान में, दुनिया, युग और इतिहास में परिवर्तन अभूतपूर्व तरीके से सामने आ रहे हैं, विश्व संरचना त्वरित गति से विकसित हो रही है, और वैज्ञानिक और तकनीकी क्रांति और औद्योगिक परिवर्तन का एक नया दौर तेजी से विकसित हो रहा है। जबकि मानव सभ्यता काफी प्रगति कर रही है, असुरक्षाएं, अस्थिरता और अनिश्चितताएं भी काफी बढ़ गई हैं।

इस बड़े परिवर्तन से अच्छी तरह निपटने के लिए, परिवर्तन को पहचानने की बुद्धिमत्ता, परिवर्तनों के अनुकूल होने की क्षमता और परिवर्तन की तलाश करने का साहस होना महत्वपूर्ण है। हमें साझा भविष्य वाले समुदाय की जागरूकता स्थापित करनी चाहिए, हमेशा “शांगहाई भावना” को कायम रखना चाहिए, दृढ़ता से ऐसे विकास पथ का अनुसरण करना चाहिए जो अपने-अपने देश की राष्ट्रीय परिस्थितियों और क्षेत्र की वास्तविकता के अनुकूल हो, और संयुक्त रूप से बेहतर एससीओ परिवार का निर्माण करना चाहिए ताकि सभी देशों के लोग शांति से रहें, काम करें और खुश रहें। शी चिनफिंग ने पांच सूत्रीय सूझाव पेश किए: 

पहला, एकता और आपसी विश्वास का साझा घर बनाएं। चीन का सुझाव है कि सदस्य देश राज्य शासन में अनुभव के आदान-प्रदान को मजबूत करें और उचित समय पर एससीओ राजनीतिक दल मंच आयोजित करें।

दूसरा, शांति और अमनचैन का साझा घर बनाएं। क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी निकाय के घूर्णन अध्यक्ष के रूप में, चीन “आतंकवाद-विरोधी सहयोग-2024” संयुक्त आतंकवाद-विरोधी अभ्यास और अन्य गतिविधियों का अच्छी तरह से आयोजन करेगा।

तीसरा, समृद्धि और विकास का साझा घर बनाएं। चीन का सुझाव है कि साल 2025 को “एससीओ सतत विकास का वर्ष” के रूप में निर्धारित करें और विकास की गति को नवीन करने पर ध्यान केंद्रित करें। चीन पेइतोउ उपग्रह नेविगेशन प्रणाली का उपयोग करने और अंतरराष्ट्रीय चंद्र वैज्ञानिक अनुसंधान स्टेशनों के निर्माण में भाग लेने के लिए सभी पक्षों का स्वागत करता है। चीन एससीओ डिजिटल शिक्षा गठबंधन स्थापित करने का प्रस्ताव रखता है और अगले तीन वर्षों में एससीओ देशों को कम से कम 1,000 लोगों को डिजिटल प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण प्रदान करने को तैयार है।

चौथा, अच्छे पड़ोसी और मित्रता का साझा घर बनाएं। विश्व शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने में सभ्यताओं के बीच संवाद एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगले पांच वर्षों में, चीन अपने देश में एससीओ देशों को 1,000 युवा विनिमय स्थान प्रदान करेगा।

पांचवां, निष्पक्षता और न्याय का साझा घर बनाएं। हमें संयुक्त रूप से एक समान और व्यवस्थित विश्व बहुध्रुवीयता और एक समावेशी आर्थिक वैश्वीकरण की वकालत करनी चाहिए। सच्चे बहुपक्षवाद का अभ्यास करना चाहिए, वैश्विक शासन को अधिक न्यायसंगत और उचित दिशा में बढ़ावा देना चाहिए, और शांति घाटे, विकास घाटे और सुरक्षा घाटे को खत्म करने में “शांगहाई सहयोग संगठन की शक्ति” का योगदान देना चाहिए।

अपने भाषण के अंत में, शी चिनफिंग ने कहा कि अस्ताना शिखर सम्मेलन के बाद, चीन एससीओ का घूर्णन अध्यक्ष देश बनेगा। चीन इस संगठन में अपने साझेदारों के साथ एकता और सहयोग करना चाहता है, और “शांगहाई भावना” को मान्यता देने वाले अधिक देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहता है, ताकि मानव जाति के साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण का भविष्य और उज्ज्वल और अधिक आशाजनक होगा।   

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें