Site icon Dainik Savera Times

एनपीसी की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के जश्न में शी चिनफिंग ने एक महत्वपूर्ण भाषण दिया

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति और चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी समिति ने एनपीसी की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाने के लिए 14 सितंबर की सुबह पेइचिंग के जन वृहत भवन में एक भव्य समारोह आयोजित किया। सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने इस समारोह में भाग लिया और एक महत्वपूर्ण भाषण दिया। शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि हमें सड़क, सिद्धांत, व्यवस्था और संस्कृति में अपना विश्वास और मजबूत करना चाहिए। हमें पूरी प्रक्रिया में लोगों के लोकतंत्र को विकसित करना चाहिए, एनपीसी प्रणाली को अच्छी तरह से बनाए रखना, सुधारना और संचालित करना चाहिए, और नए युग और नई यात्रा में सीपीसी और लोगों के लक्ष्यों को साकार करने के लिए ठोस संस्थागत गारंटी प्रदान करनी चाहिए।

शी चिनफिंग के अनुसार एनपीसी प्रणाली चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीनी लोगों के कठिन अन्वेषण और दीर्घकालिक संघर्ष का परिणाम है। यह बिल्कुल नई राजनीतिक व्यवस्था है जो चीनी धरती से विकसित हुई है, जो मानव राजनीतिक व्यवस्था के इतिहास में एक महान रचना है। शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि पिछले 70 वर्षों में, सीपीसी के नेतृत्व में, एनपीसी प्रणाली ने प्रभावी ढंग से यह सुनिश्चित किया है कि चीन हमेशा समाजवाद की राह पर आगे बढ़े। अभ्यास ने साबित किया है कि एनपीसी प्रणाली एक अच्छी प्रणाली है जो चीन की राष्ट्रीय परिस्थितियों और वास्तविकता के अनुरूप है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version