Site icon Dainik Savera Times

“दो सत्रों”के दौरान शी चिनफिंग ने एनपीसी के प्रतिनिधियों और सीपीपीसीसी के सदस्यों के साथ राष्ट्रीय मामलों पर चर्चा की

China News

China News

राष्ट्रीय मामलों पर चर्चा करने के लिए एनपीसी के प्रतिनिधियों और सीपीपीसीसी के सदस्यों के साथ चर्चा और विचार-विमर्श में भाग लेना चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग के “दो सत्रों” के कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से यह 60 से अधिक बार हो चुका है।

बार बार महासचिव ने प्रतिनिधियों और सदस्यों के साथ विकास, सुधार और लोगों की आजीविका पर चर्चा की, देश के शासन के तरीके को समझाने और राष्ट्रीय विकास की रूपरेखा तैयार करने के लिए जीवंत रूपकों का इस्तेमाल किया।

महासचिव शी चिनफिंग ने कई बार “आर्थिक संरचना को समायोजित करने और विकास मॉडल को बदलने” के महत्व और दिशा को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि हमें औद्योगिक अनुकूलन और उन्नयन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, नवाचार-संचालित विकास की भूमिका को पूरी तरह से निभाना चाहिए, हरित विकास के मार्ग का अनुसरण करना चाहिए और फीनिक्स की तरह पुनर्जन्म प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए।

2022 में हुए दो सत्रों के दौरान, महासचिव ने प्रस्ताव रखा कि “खाद्य सुरक्षा देश के लिए सर्वोपरि महत्व का विषय है।” उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा को लेकर हम लापरवाह नहीं हो सकते। महासचिव के लिए करोड़ों किसान हमेशा से ही चिंता का विषय रहे हैं।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, महासचिव शी चिनफिंग ने बार-बार इस बात पर जोर दिया है कि “स्वच्छ पानी और हरित पहाड़ अनमोल संपत्ति है।” उन्होंने इसका इस्तेमाल विकास और पारिस्थितिक पर्यावरण संरक्षण के बीच संबंधों को ठीक से संभालने की आवश्यकता पर जोर देने के लिए एक उपमा के रूप में किया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version