Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने क्वीचो प्रांत की तुंग जाति के लोगों के साथ ग्रामीण पुनरोत्थान पर चर्चा की

March 18, 2025

शी चिनफिंग ने क्वीचो प्रांत की तुंग जाति के लोगों के साथ ग्रामीण पुनरोत्थान पर चर्चा की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 मार्च की दोपहर बाद दक्षिण पश्चिमी चीन के क्वीचो प्रांत के छेनतुंगनान म्याओ और तुंग प्रिफेक्चर के लिपिंग जिले स्थित चाओशिंग तुंग गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने बुनियादी स्तर पर पार्टी के निर्माण और सामाजिक शासन, अल्पसंख्यक जातीय संस्कृति के संरक्षण, चौतरफा तौर पर ग्रामीण पुनरोत्थान बढ़ाने की स्थिति जानी। चाओशिंग तुंग गांव का निर्माण वर्ष 1986 में शुरू हुआ, जो देश में सबसे बड़े तुंग जाति के गांवों में से एक है। उसे चीन में सबसे सुंदर गांव और चीन के मशहूर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गांव के रूप में चुना गया।

पिछले कुछ सालों में चाओशिंग तुंग गांव ने पुरानी इमारतों के संरक्षण को मजबूत किया, तुंग जाति का कोरस और आपेरा मंडल स्थापित किया और परंपरागत त्योहारों को पर्यटन उत्पाद के रूप में निर्मित किया, जिससे 2 हजार से अधिक गांववासियों को रोजगार मिला।

गांव के ड्रम टावर के पास शी चिनफिंग ने स्थानीय अधिकारियों और गांववासियों के साथ बैठ कर ग्रामीण पुनरोत्थान पर चर्चा की। गांव वासियों ने भी शी से गांव के परिवर्तन और सुखमय जीवन की बात की। शी ने बड़ी खुशी से कहा कि आप लोगों की बातों और भाव से देखा जा सकता है कि गांव समृद्ध हो रहा है। अब पर्यटन एक बड़ा उद्योग है और ग्रामीण पर्यटन जोरशोर से विकसित हो रहा है। अल्पसंख्यक जातियों के क्षेत्रों को अपनी विशिष्ट संस्कृति संरक्षित कर संस्कृति और पर्यटन के मिश्रण में अपनी योग्यता दिखानी चाहिए। मैं आप लोगों को बेहतर जीवन की शुभकामनाएं देता हूं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Strait of Hormuz पर ईरान की कड़ी चेतावनी, कहा- किसी भी गलत हरकत के होंगे घातक परिणाम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें