Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने राष्ट्रीय सर्वोच्च वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी पुरस्कार किये वितरित

June 24, 2024

शी चिनफिंग ने राष्ट्रीय सर्वोच्च वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी पुरस्कार किये वितरित

राष्ट्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी महासभा,राष्ट्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिकी पुरस्कार महासभा और चीनी विज्ञान अकादमी तथा चीनी इंजीनियरिंग अकादमी के सदस्यों की महासभा सोमवार की सुबह पेइचिंग में आयोजित हुई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने राष्ट्रीय सर्वोच्च वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी पुरस्कार के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किये।

वुहान विश्वविद्यालय के ली तेरन और छिंगहुआ विश्वविद्यालय के शुए छीकुन ने वर्ष 2023 राष्ट्रीय सर्वोच्च वैज्ञानिक व प्रौद्योगिकी पुरस्कार प्राप्त किया।

ली तेरन चीन में हाई प्रिसिजन और हाई रेजलुशन वाली पृथ्वी सर्वेक्षण व्यवस्था के प्रवर्तकों में से एक है ,जिन्होंने चीन के रिमोट सेसिंग कार्य के लिए असाधारण योगदान दिया है।

शुए छीकुन संघनित पदार्थ भौतिकी में विश्वविख्यात भौतिकशास्त्री हैं। उन्होंने अपनी टीम का नेतृत्व कर पहली बार प्रयोगशाला में क्वांटम विषम हॉल प्रभाव और इंटरफ़ेस उच्च तापमान अतिचालकता का पता लगाया।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें