Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने वरिष्ठ स्वयंसेवकों को दिया प्रोत्साहन

October 10, 2024

शी चिनफिंग ने वरिष्ठ स्वयंसेवकों को दिया प्रोत्साहन

चीन के परंपरागत दोहरे नौवें महोत्सव यानी वरिष्ठ नागरिक दिवस के आगमन पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वरिष्ठ स्वयंसेवकों को जवाबी पत्र भेजा और देश के सभी बुजुर्गों को स्नेहपूर्ण अभिवादन दिया। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि कई सालों से वरिष्ठ स्वयंसेवक सक्रिय रूप से स्वयंसेवी सेवा में भाग लेते हैं। आप लोगों ने अपनी श्रेष्ठता से आम लोगों की सहायता की और पूरे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया। यह नये युग में चीनी बुजुर्गों की आध्यात्मिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।

शी चिनफिंग ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक पार्टी और देश के मूल्यवान संपत्ति हैं। आशा है कि व्यापक बुजुर्ग लोग स्वस्थ मानसिकता और उत्साहित भावना कायम रखते हुए चीनी शैली के आधुनिकीकरण बढ़ाने में अपना योगदान देंगे। विभिन्न स्तरीय पार्टी कमेटियों और सरकारों को बुढ़ापा कार्य पर बड़ा ध्यान देना चाहिए और नीतिगत उपाय में सुधार करने से बुजुर्गों की परेशानियां दूर करनी होगी, ताकि बुजुर्गों के अधिकार की गारंटी हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें