Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने तो लैम को दी बधाई

August 3, 2024

शी चिनफिंग ने तो लैम को दी बधाई

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने 3 अगस्त को वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीवी) की केंद्रीय समिति का महासचिव बनने पर तो लैम को फोन पर बधाई दी। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि हाल के वर्षों में सीपीवी ने 13वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रस्ताव की भावना का कार्यान्वयन करते हुए पार्टी का निर्माण बढ़ाया। इससे समाजवादी निर्माण, सुधार और खुलेपन में नयी प्रगति मिली। हमें विश्वास है कि सीपीवी के मजबूत नेतृत्व में सीपीवी और वियतनाम के सभी लोग अवश्य ही 13वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में प्रस्तुत लक्ष्य को पूरा करेंगे और 14वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की तैयारी बढ़ाएंगे।

शी चिनफिंग ने आगे कहा कि चीन और वियतनाम मित्रवत समाजवादी पड़ोसी हैं। पिछले साल दिसंबर में मैंने वियतनाम की राजकीय यात्रा की। इसके दौरान हमारे दोनों पक्षों ने रणनीतिक महत्व वाले चीन-वियतनाम साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने की घोषणा की। इससे दोनों पार्टियों और दोनों देशों के बीच संबंधों की नयी यात्रा और नया अध्याय जोड़ा गया। मैं महासचिव तो लैम के साथ चीन-वियतनाम साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण, परंपरागत मित्रता, आपसी राजनीतिक विश्वास, रणनीतिक संपर्क और व्यवहारिक सहयोग बढ़ाना चाहता हूं, ताकि दोनों देशों के लोगों को ज्यादा लाभ पहुंच सके और मानव जाति की शांति व प्रगति में योगदान किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें