Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार्यक्रम “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” कंबोडिया में प्रकाशित

April 17, 2025

कार्यक्रम “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” कंबोडिया में प्रकाशित

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की कंबोडिया यात्रा के अवसर पर चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) ने 17 अप्रैल को कम्बोडियाई संस्करण का कार्यक्रम “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” लांच किया। यह कार्यक्रम कंबोडिया के राष्ट्रीय टीवी स्टेशन, फ्रेश न्यूज वेबसाइट और अप्सरा टीवी आदि प्लेटफोर्म में प्रकाशित हो चुका है।

बताया जाता है कि “शी चिनफिंग के पसंदीदा कालजयी उद्धरण” कार्यक्रम में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भाषण में शामिल चीनी कविताओं और उद्धरणों का परिचय दिया गया, जिसमें पारिस्थितिक संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आपसी सीख और आधुनिकीकरण का निर्माण आदि शामिल हैं।

कंबोडिया के अखबार च्येनहुआ डेली ने रिपोर्ट की कि यह कार्यक्रम चीन का उच्च गुणवत्ता वाला विकास समझने की स्वर्णिम कुंजी है। कंबोडियाई दर्शक चीनी कविता और उद्धरण के जरिए चीनी परंपरागत संस्कृति में निहित नए अर्थ व वैश्विक मूल्य समझ सकेंगे और शी चिनफिंग की शासन विचारधारा व नए युग में चीन की विकास रणनीति की जानकारी ले सकेंगे।

वहीं, कंबोडिया के राजनीतिज्ञों और विशेषज्ञों को विश्वास है कि कार्यक्रम में दिखाई गई शी चिनफिंग की शासन विचारधारा से कंबोडिया के विकास को प्रेरणा मिलेगी और कंबोडिया-चीन संबंध मजबूत होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें