Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से फोन पर बात की

June 10, 2025

शी चिनफिंग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से फोन पर बात की

10 जून की सुबह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे-म्यांग के साथ फोन पर बातचीत की। शी ने फिर एक बार ली के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, स्थिर और निरंतर गहरे हो रहे चीन-दक्षिण कोरिया सम्बंध युग विकास की धारा के अनुरूप हैं, दोनों देशों की जनता के समान हित में हैं और क्षेत्र व विश्व शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि के लिए लाभदायक भी हैं।

शी ने बल दिया कि चीन और दक्षिण कोरिया को राजनयिक सम्बंध की स्थापना की प्रारंभिक आकांक्षा का पालन कर अच्छे पड़ोसी जैसी मित्रता और पारस्परिक लाभ व साझी जीत के लक्ष्य पर कायम रहकर चीन-दक्षिण कोरिया रणनीतिक साझेदारी अधिक ऊंचे स्तर पर बढ़ाना, दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण लाने और परवर्तन व गड़बड़ी से भरी क्षेत्र व अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में अधिक निश्चितताएं डालनी चाहिए। दोनों पक्षों को विभिन्न स्तरों व क्षेत्रों का आदान-प्रदान मजबूत कर पारस्परिक रणनीतिक विश्वास बढ़ाना, द्विपक्षीय सहयोग व बहुपक्षीय समन्वय घनिष्ठ कर एक साथ बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार की सुरक्षा करते हुए वैश्विक व क्षेत्रीय व्यावसायिक चेन व सप्लाई चेन की स्थिरता व सुगमता सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके अलावा दोनों पक्षों को सांस्कृतिक आदान-प्रदान व लोगों की आवाजाही गहरानी चाहिए।

ली जे-म्यांग ने कहा कि वे दक्षिण कोरिया चीन सम्बंधों को बहुत महत्व देते हैं और चीनी पक्ष के साथ द्विपक्षीय अच्छे पड़ोसियों जैसी मित्रता का विकसा बढ़ाने, दोनों देशों की जनता की भावना सुधारने को तैयार हैं ताकि दोनों देशों के सहयोग में अधिक उपलब्धियां हासिल हों।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें