Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने च्यांग शी प्रांत के चंगतेचन और शांगराओ शहर का किया निरीक्षण

October 12, 2023

शी चिनफिंग ने च्यांग शी प्रांत के चंगतेचन और शांगराओ शहर का किया निरीक्षण

11 अक्तूबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने दक्षिण चीन के च्यांग शी प्रांत के चंगतेचन और शांगराओ शहर का निरीक्षण किया ।उन्होंने लगातार चंगतेचन के थाओयांगली ऐतिहासिक व सांस्कृतिक सड़क ,छांगहे एयरक्राफ्ट उद्योग लिमिटेड कंपनी और शांगराओ के शिमन गांव जाकर मिट्टी के बर्तनों की संस्कृति के संरक्षण व विकास ,उद्यम के तकनीकी सृजन ,वेटलैंड पार्क के पारिस्थितिकी संरक्षण और ग्रामीण पुनरोत्थान का जायजा लिया ।

थाओयांगली ऐतिहासिक व सांस्कृतिक सड़क क्षेत्र का क्षेत्रफल 1.28 वर्गकिलोमीटर है ,जहां सौ से अधिक हजार वर्ष पुरानी गलियां , 400 वर्ष पुराने भट्ठी मिल समूह और 70 साल पुराना मिट्टी बर्तन के औद्योगिक उत्पादन की विरासत अच्छी स्थिति में सुरक्षित है ।वे प्रतीकात्मक ऐतिहासिक धरोहर हैं ।

छांगहे एयरक्राफ्ट उद्योग लिमिटेड कंपनी की स्थापना वर्ष 1969 में हुई ,जो देश में हेलीकॉप्टर के विकास और उत्पादन का उड्डा है । शिमन गांव राओहे नदी के स्रोत राष्ट्रीय दलदल पार्क के केंद्र में स्थित है ।इधर कुछ साल स्थानीय किसानों ने पारिस्थितिकी संरक्षण और सुंदर गांव निर्माण अभियान को जोड़कर अपने जीवन में बड़ा सुधार किया है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें