Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने माओमिंग का निरीक्षण किया दौरा

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 11 अप्रैल को चीन के क्वांगतोंग प्रांत के माओमिंग शहर का निरीक्षण दौरा किया। शी चिनफिंग ने काओचो शहर के कनची कस्बे स्थित पोछ्याओ गांव में लीची के बागान और लोंगन व लीची व्यावसायिक सहकारी संस्था का दौरा किया। उन्होंने वहां पर लीची समेत रोपण व्यवसाय और ग्रामीण पुनरुत्थान की स्थिति का पता लगाया। शी चिनफिंग ने कहा कि लीची रोपण व्यवसाय का विकास समान समृद्धि और ग्रामीण पुनरुत्थान बढ़ाने का कारगर उपाय है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष व्यवसाय के विकास की विशाल संभावना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version