Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने मध्य चीन के हनान प्रांत का निरीक्षण किया

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में मध्य चीन के हनान प्रांत के निरीक्षण में बल दिया कि नये युग और नये अभियान में हनान को आधुनिक व्यवसायों की व्यवस्था और शक्तिशाली कृषि प्रांत के निर्माण, जनजीवन के सुधार तथा सामाजिक प्रबंधन की मजबूती, पर्यावरण संरक्षण की मजबूती और सांस्कृतिक समृद्धि के संवर्द्धन पर खास जोर लगाना और गुणवत्ता विकास तथा कुशल प्रबंधन से मध्य चीन में चीनी आधुनीकिकरण बढ़ाने का नया अध्याय जोड़ना चाहिए।

19 मई से 20 तक शी चिनफिंग ने स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार लुओयांग और चंगचो शहर का दौरा किया। 19 मई की दोपहर के बाद शी चिनफिंग लुओयांग बियरिंग ग्रुप कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी का दौरा किया। उन्होंने इस कंपनी के इतिहास और विभिन्न उत्पादों का परिचय सुना और उत्पादन लाइन देखी। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि विनिर्माण राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है। चीनी आधुनीकरण बढ़ाने में विनिर्माण उद्योग की बढ़त और समुचित अनुपात बनाए रखना है।

इसके बाद उन्होंने करीब दो हजार वर्ष पुराने श्वेत अश्व मंदिर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि धर्म के चीनीकरण की दिशा पर कायम रहना एकदम सही है। धर्म को चीनी राष्ट्र की श्रेष्ठ संस्कृति औऱ समाजवादी समाज से मेल खाना चाहिए। 1500 वर्ष पुराने लोंगमंग गुफा विश्व सांस्कृतिक विरासत है। शी चिनफिंग ने वहां जाकर पुराने अवशेष संरक्षणकर्मियों के साथ बातचीत की। उन्होंने चीनी संस्कृति की निधि के अच्छे संरक्षण और प्रचार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संस्कृति और पर्यटन के मेल मिलाप का उज्ज्वल भविष्य है। 20 मई की सुबह शी ने सीपीसी हनान प्रांत समिति और हनान प्रांत सरकार की कार्य रिपोर्ट सुनी।

उन्होंने कहा कि गुणवत्ता विकास चीनी आधुनिकीकरण की अपरिहार्य मांग है। जटिल बाहरी वातावरण के सामने हमें डटकर अपने कार्य का बखूबी अंजाम देकर गुणवत्ता विकास की निश्चितता से विभिन्न अनिश्चितताओं से निपटना चाहिए। एक बड़े आर्थिक प्रांत के नाते हनान को वास्तविक अर्थव्यवस्था की नींव और मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने बल दिया कि हेनान की आबादी, घनत्व और प्रवाह मात्रा बड़ी है और सामाजिक सवाल जटिल हैं। हनान को ठोस कदम उठाकर सामाजिक प्रंबधन को मजबूत करना चाहिए।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version