Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने बुनियादी शिक्षा पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए

July 22, 2026

शी चिनफिंग ने बुनियादी शिक्षा पर महत्वपूर्ण निर्देश दिए

सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने हाल ही में बुनियादी शिक्षा पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से, सीपीसी केंद्रीय समिति ने बुनियादी शिक्षा को एक मौलिक और अग्रणी कार्य माना है, और बुनियादी शिक्षा के दीर्घकालिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई उपाय किए हैं, जिससे एक मजबूत शैक्षिक राष्ट्र के निर्माण के लिए मजबूत समर्थन प्रदान किया जा रहा है।

शी चिनफिंग ने बेल देकर कहा कि हमें नए युग के लिए चीनी विशेषताओं वाले समाजवादी विचारों को अपना मार्गदर्शक मानना ​​चाहिए, सीपीसी की शिक्षा नीति को पूरी तरह से लागू करना चाहिए, शिक्षा के माध्यम से सद्गुणों को बढ़ावा देने के मूलभूत कार्य को पूरा करना चाहिए, और लोगों के नैतिक चरित्र को विकसित करने और उन्हें शिक्षित करने के लिए सीपीसी के नवोन्मेषी सिद्धांतों का निरंतर उपयोग करना चाहिए, ताकि नैतिक, बौद्धिक, शारीरिक, सौंदर्य और श्रम शिक्षा में सर्वांगीण समाजवादी निर्माता और उत्तराधिकारी तैयार किए जा सकें।

गौरतलब है कि बुनियादी शिक्षा पर राष्ट्रीय सम्मेलन 22 जुलाई को चीन की राजधानी पेइचिंग में आयोजित किया गया। सम्मेलन में शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और चीनी उप प्रधानमंत्री डिंग श्वेएश्यांग ने बैठक में भाग लिया और भाषण दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें