Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के समन्वय कार्य पर अहम निर्देश दिया

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में सामान्य रूप से पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के समन्वय कार्य को बखूबी अंजाम देने पर महत्वपूर्ण निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्वी इलाके और पश्चिमी इलाके के समन्वय कार्य ने पिछले 30 तीस साल में गरीबी उन्मूलन, क्षेत्रीय समन्वित विकास आदि पहलुओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, जिसने सीपीसी का राजनीतिक लाभ और समाजवादी व्यवस्था की श्रेष्ठता दर्शायी।

शी ने बल दिया कि वर्तमान वर्ष 15वीं पंचवर्षीय योजना का शुरुआती साल है और नियमित मदद नीति के कार्यांवयन का पहला साल है। हमें समन्वय तंत्र और मजबूत बनाकर ताल-मेल के तरीके का समायोजन करना, समन्वय के क्षेत्रों का विस्तार करना, पूर्वी इलाकों और पश्चिमी इलाकों के बीच पास्परिक अनुपूर्ति, आदान-प्रदान और तकनीकों तथा कार्यशैली पर पारस्परिक सीख बढ़ानी चाहिए ताकि पारस्परिक लाभ और समान विकास पूरा किया जाए।

विभिन्न स्तरों की सीपीसी समितियों और सरकारों को नियमित मदद की जिम्मेदारी उठाकर बड़े पैमाने वाली गरीबी के फिर पैदा न होने की निचली रेखा की दृढ़ता से सुरक्षा करनी, चौतरफा तौर पर ग्रामीण पुनरोत्थान बढ़ाना, निरंतर क्षेत्रीय विकास का समन्वय मजबूत करना और समग्र जनता की समान समृद्धि में ठोस कदम उठाना चाहिए।

पूर्वी और पश्चिमी इलाकों के समन्वय पर राष्ट्रीय कार्य बैठक 17 जून को पश्चिमी चीन के इन छ्वांग शहर में आयोजित हुई। इस बैठक में शी चिनफिंग के इस अहम निर्देश को सुनाया गया।

(साभार—चाइन मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version