Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने बाढ़ रोकथाम और सूखा राहत कार्यों पर महत्वपूर्ण निर्देश दिये

सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने बाढ़ की रोकथाम और सूखा राहत कार्यों पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। शी चिनफिंग ने कहा कि हाल में दक्षिण चीन में कई स्थानों पर भारी वर्षा हो रही है। क्वांगतोंग और फ़ुच्येन आदि क्षेत्रों में बाढ़ आदि आपदाएं आईं, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ। उधर उत्तर चीन के कुछ क्षेत्रों में सूखा पड़ रहा है, जिसमें दक्षिण में बाढ़ और उत्तर में सूखे की स्पष्ट विशेषताएं हैं।

शी चिनफिंग ने यह आग्रह किया है कि हमें आपदाओं का मुकाबला करने के लिये पूरी कोशिश करनी चाहिए, लापता और फंसे हुए लोगों की खोज और बचाव के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, प्रभावित लोगों का उचित पुनर्वास करना चाहिए, सामान्य उत्पादन और जीवन की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए और आपदा से होने वाले नुकसान को कम करना चाहिए।

शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि जैसे-जैसे चीन मुख्य बाढ़ के मौसम में प्रवेश करता है, बाढ़ नियंत्रण की स्थिति तेजी से गंभीर होती जाती है। सभी क्षेत्रों और संबंधित विभागों को जोखिम जागरूकता को और मजबूत करना चाहिए, जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना चाहिए और समन्वय को मजबूत करना चाहिए। साथ ही विभिन्न आपात स्थितियों पर प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देनी चाहिए और लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा और समग्र सामाजिक स्थिरता को प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करना चाहिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version