Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने 15वीं पंचवर्षीय योजना के निर्माण पर नेटिज़न्स की राय और सुझावों का अध्ययन करने का निर्देश जारी किए

August 4, 2025

शी चिनफिंग ने 15वीं पंचवर्षीय योजना के निर्माण पर नेटिज़न्स की राय और सुझावों का अध्ययन करने का निर्देश जारी किए

Xi Jinping : चीनी सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव और चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने हाल ही में 15वीं पंचवर्षीय योजना के निर्माण पर नेटिज़न्स की राय और सुझावों का अध्ययन करने और उन्हें शामिल करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि 15वीं पंचवर्षीय योजना के लिए ऑनलाइन परामर्श प्रक्रिया, जिसमें उच्च भागीदारी और व्यापक कवरेज देखी गई, पूरी प्रक्रिया के दौरान लोगों के लोकतंत्र का एक जीवंत अभ्यास है। आम जनता ने सक्रिय रूप से सुझाव और इनपुट दिए, कई मूल्यवान राय और सुझाव उठाए, जिन पर सम्बंधित सरकारी विभागों को सावधानीपूर्वक विचार करना चाहिए और उन्हें शामिल करना चाहिए। सभी स्तरों पर पार्टी समितियों और सरकारों को हमेशा एक जन-केंद्रित दृष्टिकोण का पालन करना चाहिए, व्यापक रूप से और पूरी तरह से जनता की भावनाओं को समझना चाहिए, उनकी आवाज़ सुननी चाहिए और उनके ज्ञान को साझा करना चाहिए, जिससे चीन के आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने और बेहतर जीवन के लिए लोगों की आकांक्षाओं को लगातार साकार करने के लिए एक शक्तिशाली तालमेल बनाया जा सके।

वैज्ञानिक, लोकतांत्रिक और विधि-आधारित निर्णय लेने के सिद्धांतों का पालन करने और 15वीं पंचवर्षीय योजना के प्रारूपण को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के शी चिनफिंग के महत्वपूर्ण निर्देशों को लागू करने के लिए, इस वर्ष 20 मई से 20 जून तक एक ऑनलाइन जनमत संग्रह अभियान शुरू किया गया। जनता की राय और सुझाव प्राप्त करने के लिए पीपुल्स डेली, शिन्हुआ समाचार एजेंसी, और चाइना मीडिया ग्रुप की आधिकारिक वेबसाइटों और समाचार ऐप्स आदि मंच पर कॉलम स्थापित किए गए। इस अभियान को नेटिज़न्स से 3.11 लाख से अधिक सुझाव प्राप्त हुए, जिससे 15वीं पंचवर्षीय योजना के प्रारूपण के लिए बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें