Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने गैस विस्फोट दुर्घटना पर आदेश दिया

May 23, 2026

शी चिनफिंग ने गैस विस्फोट दुर्घटना पर आदेश दिया

चीन के शानशी प्रांत के छांगची शहर की छिनयुआन काउटी स्थित एक कोयला खदान में 22 मई की शाम को गैस विस्फोट हुआ। इससे जान-माल का भारी नुकसान हुआ।

हादसे के बाद चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने बड़ा ध्यान दिया और अहम आदेश दिया। शी चिनफिंग ने कहा कि भरसक प्रयास से घायलों का इलाज करने के साथ वैज्ञानिक ढंग से बचाव करना होगा और बाद के हालात को ठीक से संभालना होगा। शी चिनफिंग ने दुर्घटना के कारण की जांच कर कानून के अनुसार जिम्मेदारी लेने का आदेश दिया।

शी चिनफिंग ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों और विभिन्न विभागों को दुर्घटना का सबक सीखकर सभी जोखिमों की जांच करनी होगी, ताकि गंभीर दुर्घटना होने से बच सके। अभी बाढ़ का मौसम है। बाढ़ रोकथाम और आपदा राहत कार्य अच्छे से करना होगा, ताकि जनता के जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। वहीं, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भी फंसे हुए लोगों की खोज, घायलों के इलाज, समय पर जानकारी देने और जिम्मेदारी लेने का आदेश दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें