Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्रों का निर्माण आगे बढ़ाने पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए

September 27, 2023

शी चिनफिंग ने मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्रों का निर्माण आगे बढ़ाने पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए

 

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्रों का निर्माण आगे बढ़ाने के बारे में महत्वपूर्ण निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्रों का निर्माण नए युग में सुधार और खुलेपन को बढ़ावा देने के लिए सीपीसी केंद्रीय समिति द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम है।

पिछले दस वर्षों में, प्रत्येक पायलट व्यापार क्षेत्र ने पार्टी केंद्रीय समिति के निर्णयों और व्यवस्थाओं को लागू किया है और बुनियादी और अग्रणी सुधार और खुलेपन के कई कदम शुरू किए हैं। जिन्होंने कई नवोन्वेषी परिणाम दिए हैं और सुधार और खुलेपन के लिए एक व्यापक परीक्षण मंच के रूप में प्रभावी ढंग से भूमिका निभाई है।

शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि नई यात्रा में, हमें निर्माण अनुभव के दस वर्षों के व्यापक सारांश के आधार पर मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्र सुधार रणनीति को पूरी तरह से लागू करना चाहिए। हमें व्यापक क्षेत्रों में और गहरे स्तर पर अन्वेषण करना चाहिए और एक उच्च-स्तरीय मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्र बनाने का प्रयास करना चाहिए।

गौरतलब है कि मुक्त व्यापार पायलट क्षेत्र के निर्माण की 10वीं वर्षगांठ से जुड़ी बैठक 26 सितंबर को पेइचिंग में आयोजित की गयी। इस बैठक में चीनी उप प्रधानमंत्री हो लीफ़ंग ने राष्ट्रपति शी चिनफिंग का महत्वपूर्ण निर्देश सुनाया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें