Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने बाढ़ रोकथाम और आपदा राहत कार्य पर आदेश दिया

July 29, 2025

शी चिनफिंग ने बाढ़ रोकथाम और आपदा राहत कार्य पर आदेश दिया

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने 28 जुलाई को बाढ़ रोकथाम और आपदा राहत कार्य पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया। शी चिनफिंग ने कहा कि हाल में चीन के पूर्वी, उत्तरी और पूर्वोत्तर आदि इलाकों में लगातार भारी बारिश हुई। इससे बाढ़ और भूस्खलन आदि की घटनाएं हुईं। पेइचिंग और हपेई, चिलिन व शानतोंग आदि प्रांतों में जान-मान का भारी नुकसान हुआ। बाढ़ रोकथाम और आपदा राहत कार्य को अच्छे से करने की आवश्यकता है। लापता और फंसे हुए लोगों की खोज और बचाव के लिए हर संभव प्रयास करने के साथ खतरे में पड़े लोगों का पुनर्वास करने की आवश्यकता है। 

शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि विभिन्न क्षेत्रों और संबंधित विभागों को राजनीतिक उत्तरदायित्व का व्यापक कार्यान्वयन कर बाढ़ रोकथाम के सभी उपायों को लागू करना होगा। सुनिश्चित करना होगा कि आपात स्थिति आने के तुरंत बाद स्थिति को सँभाला जाए, ताकि जनता के जान माल की सुरक्षा की जा सके।

इसके अलावा, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने भी बाढ़ रोकथाम और आपदा राहत कार्य पर जोर दिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें