Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने सैम होउ फाई की कार्य रिपोर्ट सुनी

Xi Jinping listened to Sam Hou Fai

Xi Jinping listened to Sam Hou Fai

16 दिसंबर की दोपहर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित चोंगनानहाई के यिंगथाई में मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक सैम होउ फाई से मुलाकात की। सैम होउ फाई मकाओ की मौजूदा स्थिति और विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार के कार्यों पर रिपोर्ट देने के लिए पेइचिंग में हैं।

शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले एक वर्ष में, प्रमुख प्रशासक सैम होउ फाई और मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की नई सरकार के नेतृत्व में, मकाओ ने उद्यमशीलता और व्यावहारिकता के साथ काम किया, राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की दृढ़तापूर्वक रक्षा की है, 8वीं विधानसभा के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं, सार्वजनिक प्रशासन सुधार को बढ़ावा दिया है और ग्वांगडोंग-हांगकांग-मकाओ ग्रेटर बे एरिया के निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लेते हुए विभिन्न परियोजनाओं में नई प्रगति हासिल की है। चीन की केंद्र सरकार प्रमुख प्रशासक सैम होउ फाई और मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के कार्यों की पूर्ण रूप से सराहना करती है।

शी चिनफिंग ने बताया कि सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के चौथे पूर्ण सत्र में 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक रणनीतिक योजना बनाई गई थी, और मकाओ की दीर्घकालिक समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए “एक देश, दो प्रणालियां”, “मकाओ ​​वासी मकाओ पर शासन करें” और उच्च स्तर की स्वायत्तता के सिद्धांतों को दृढ़ता से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version