Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने जॉन ली की कार्य रिपोर्ट सुनी

December 17, 2025

शी चिनफिंग ने जॉन ली की कार्य रिपोर्ट सुनी

16 दिसंबर की दोपहर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने चीन की राजधानी पेइचिंग में स्थित चोंगनानहाई के यिंगथाई में हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के प्रमुख प्रशासक जॉन ली का चियू से मुलाकात की। जॉन ली हांगकांग की मौजूदा स्थिति और विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार के कार्यों पर रिपोर्ट देने के लिए पेइचिंग में हैं। 

शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले एक वर्ष में, प्रमुख प्रशासक जॉन ली के नेतृत्व में, हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार ने साहस का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की दृढ़ता से रक्षा की है। हांगकांग की स्थानीय सरकार ने हांगकांग में आठवें विधान परिषद चुनाव का सफल संचालन किया, स्थिर आर्थिक विकास हासिल किया और हांगकांग को एक शासनशील क्षेत्र से समृद्ध क्षेत्र में बदलने की दिशा में एक नया कदम उठाया। चीन की केंद्र सरकार प्रमुख प्रशासक जॉन ली और हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार के कार्यों का पूर्ण रूप से समर्थन करती है।

शी चिनफिंग ने बताया कि सीपीसी की 20वीं केंद्रीय समिति के चौथे पूर्ण सत्र में 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए एक रणनीतिक योजना बनाई गई थी, और हांगकांग की दीर्घकालिक समृद्धि और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए “एक देश, दो प्रणालियां”, “हांगकांग के लोग हांगकांग पर शासन करें” और उच्च स्तर की स्वायत्तता के सिद्धांतों को दृढ़ता से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया था।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें