Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने विदेशी संसदों के नेताओं से की भेंट

August 22, 2024

शी चिनफिंग ने विदेशी संसदों के नेताओं से की भेंट

20 अगस्त को दोपहर बाद चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग के जन वृहत भवन में सामूहिक रूप से उन विदेशी संसदों के नेताओं से भेंट की, जो चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा के अंतर-संसदीय संघ में शामिल होने की 40वीं वर्षगांठ की गतिविधि और विकासशील देशों के सांसदों के छठे सेमिनार में भाग लेने चीन आये हैं। शी चिनफिंग ने विभिन्न देशों के संसद अध्यक्षों का चीन आने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आप लोग विभिन्न महाद्वीपों से आते हैं, और हम सभी ग्लोबल साउथ के सदस्य हैं।

हालांकि विभिन्न देशों की राष्ट्रीय परिस्थितियां अलग-अलग हैं, पर हम सभी समान विचारधारा वाले अच्छे भाई और अच्छे भागीदार हैं। वर्तमान में विश्व संरचना तीव्र गति से विकसित हो रही है। चीन विभिन्न देशों के साथ एक समान और व्यवस्थित बहु-ध्रुवीय दुनिया और आर्थिक वैश्वीकरण का आह्वान करना चाहता है, मानव जाति के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देना चाहता है, और हमारी पृथ्वी को एक सामंजस्यपूर्ण परिवार बनाना चाहता है। शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि विधायी निकायों के बीच आदान-प्रदान देशों के बीच संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

विधायी निकायों के पास समानता और आपसी विश्वास के अंतर-राज्य संबंधों के निर्माण, पारस्परिक रूप से लाभकारी विकास सहयोग का विस्तार करने, खुले और समावेशी आदान-प्रदान और आपसी सीखने को बढ़ावा देने और निष्पक्ष और उचित वैश्विक शासन को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी और क्षमता है। चीन हमेशा से “ग्लोबल साउथ” का सदस्य रहा है। व्यापक विकासशील देशों के साथ एकजुटता और सहयोग चीन के विदेशी संबंधों की मजबूत नींव है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें