Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने इक्वाडोर के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की

इंटरनेशनल डेस्क। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 27 जून को पेइचिंग में ग्रीष्मकालीन दावोस मंच में भाग लेने के लिए चीन आए इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ के साथ मुलाकात की। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि इस साल चीन और इक्वाडोर के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 45वीं वर्षगांठ है। दोनों देशों के बीच संबंधों का विकास बेहतर बना हुआ है। इक्वाडोर ने बेल्ट एंड रोड के समान निर्माण में भाग लिया। दोनों पक्षों ने मुक्त व्यापार समझौता संपन्न किया और ऊर्जा, खनन, बिजली व बुनियादी संस्थापनों के निर्माण में व्यापक और सफलतापूर्वक सहयोग किया। चीन हमेशा रणनीतिक और दूरदर्शी दृष्टिकोण से इक्वाडोर के साथ संबंधों का विकास करता है और इक्वाडोर के साथ चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने को तैयार है।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और इक्वाडोर को आपसी सम्मान व आपसी विश्वास के अच्छे दोस्त और समान विकास के अच्छे साझेदार बनना चाहिए। दोनों पक्षों को लगातार विभिन्न क्षेत्रों व विभिन्न स्तरों में आदान-प्रदान मजबूत करने के साथ शासन अनुभव का आदान-प्रदान बढ़ाना होगा। चीन-लैटिन अमेरिका फोरम की चौथी मंत्रिस्तरीय बैठक की उपलब्धि का कार्यान्वयन कर चीन-लैटिन अमेरिका साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करना होगा, ताकि विश्व शांति और विकास में नई उम्मीद जग सके।

वहीं, नोबोआ ने कहा कि विकास बढ़ाने में चीन की उल्लेखनीय उपलब्धियां सराहनीय हैं। इक्वाडोर और चीन लंबे समय से आपसी सम्मान करते हैं और समानता व पारस्परिक लाभ के आधार पर व्यापक सहयोग करते हैं। चीन ने इक्वाडोर के आर्थिक और सामाजिक विकास में बड़ी मदद की। इक्वाडोर चीन के साथ संबंधों को बढ़ाना चाहता है, ताकि दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंच सके। मुलाकात के बाद दोनों नेताओं के उपस्थिति में चीन और इक्वाडोर ने बेल्ट एंड रोड का सह-निर्माण बढ़ाने में सहयोग की योजना संपन्न की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version