Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने सेनेगल के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की

June 27, 2025

शी चिनफिंग ने सेनेगल के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की

इंटरनेशनल डेस्क। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 27 जून को पेइचिंग में ग्रीष्मकालीन दावोस मंच में भाग लेने के लिए चीन आए सेनेगल के प्रधानमंत्री ओसमान सोन्को के साथ मुलाकात की। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि पिछले साल सितंबर में मैंने सेनेगल के राष्ट्रपति बासिरू दिओमाये फेय के साथ चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के पेइचिंग शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। इससे चीन-अफ्रीका संबंध नए युग में सभी मौसम के अनुरूप साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण के नए चरण में प्रवेश हुए। चीन और सेनेगल विकास और पुनरुत्थान में साथी और अच्छे भाई हैं। चीन सेनेगर के साथ एकता व सहयोग मजबूत कर रणनीतिक साझेदारी बढ़ाना चाहता है, ताकि दोनों देशों को लाभ पहुंचाने के साथ चीन-अफ्रीका मित्रता और “वैश्विक दक्षिण” देशों के बीच सहयोग में नई उम्मीद जग सके।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और सेनेगल को स्वतंत्र विकास पथ बढ़ाने में एक-दूसरे का दृढ़ समर्थन करना चाहिए और पार्टियों के बीच व शासन अनुभव में आदान-प्रदान बढ़ाना चाहिए, ताकि आपसी राजनीतिक विश्वास का आधार मजबूत हो सके। चीन सेनेगल के साथ सहयोग घनिष्ठ करना चाहता है। चीन और सेनेगल की संस्कृतियों की अपनी-अपनी विशेषता है। हमें वर्ष 2026 चीन-अफ्रीका सांस्कृतिक आदान-प्रदान वर्ष के मौके का फायदा उठाकर लोगों के बीच आवाजाही और संस्कृति, शिक्षा, पर्यटन, खेल व युवा आदि क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना चाहिए। इसके साथ दोनों पक्षों को यूएन से केंद्रित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की दृढ़ रक्षा करनी होगी, ताकि विश्व शांति, समृद्धि और विकास बढ़ सके।

वहीं, सोन्को ने कहा कि चीन सेनेगल का विशवसनीय साझेदार है। सेनेगल और चीन हमेशा आपसी सम्मान करते हैं और एक दूसरे की सहायता करते हैं। द्विपक्षीय संबंध मजबूत हैं और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बेहतर बना रहता है। सेनेगल एक चीन की नीति पर कायम रहता है और चीन के साथ चतुर्मुखी रणनीतिक साझेदारी बढ़ाना चाहता है। सेनेगर और चीन “वैश्विक दक्षिण” के सदस्य हैं। सेनेगल अंतर्राष्ट्रीय मामलों में चीन के साथ घनिष्ठ सहयोग करना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें