Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने कंबोडिया के नेताओं के साथ मुलाकात की

新华社照片,金边,2025年4月17日 4月17日下午,柬埔寨国王西哈莫尼同中国国家主席习近平在金边王宫举行会见。 新华社记者 李学仁 摄

कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 अप्रैल की दोपहर बाद नोम पेन्ह स्थित शाही महल में मुलाकात की। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और कंबोडिया के बीच मित्रता हजारों वर्ष पुरानी है। चाहे अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में कितना भी परिवर्तन क्यों न आया हो, चीन और कंबोडिया हमेशा एक दूसरे की सहायता करते हैं और मूल हितों व बड़ी चिंता वाले मुद्दों पर आपसी समर्थन करते हैं। चीन कंबोडियाई शाही परिवार के साथ मित्रता को मूल्यवान समझता है और चीन-कंबोडिया मित्रवत कार्य में शाही परिवार के अहम योगदान की प्रशंसा करता है। नई स्थिति में चीन और कंबोडिया को मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाने में ज्यादा योगदान करना होगा।

वहीं, सिहामोनी ने कहा कि दोनों पक्षों के समान प्रयास में कंबोडिया और चीन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग घनिष्ठ हो रहा है और साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ रहा है। कंबोडिया दृढ़ता से एक चीन की नीति का पालन करता है और राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत तीन वैश्विक पहलों की प्रशंसा करता है। राजा सिहामोनी ने शी चिनफिंग को राष्ट्रीय स्वतंत्रता आदेश – ग्रैंड कॉलर भी भेंट किया। उधर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 17 अप्रैल को दोपहर बाद नोम पेन्ह शांति भवन में कंबोडिया की पीपुल्स पार्टी और सीनेट के अध्यक्ष हुन सेन के साथ मुलाकात की।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और कंबोडिया मित्रवत पड़ोसी देश ही नहीं, सबसे अच्छे दोस्त भी हैं। चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण इतिहास और जनता का चुनाव है। चीन पहले की ही तरह राष्ट्रीय स्थिरता बनाए रखने, आर्थिक विकास करने और क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अहम भूमिका निभाने के लिए कंबोडिया का समर्थन करता है। दोनों देशों को विभिन्न क्षेत्रों में व्यवहारिक सहयोग घनिष्ठ बनाना चाहिए।

वहीं, हुन सेन ने कहा कि चीन कंबोडिया का सबसे मजबूत समर्थक और सबसे विश्वसनीय भागीदार है। कंबोडिया दृढ़ता से एक चीन की नीति पर कायम रहता है और चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप करने का विरोध करता है। कंबोडिया चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग करना चाहता है।

इसके अलावा, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मैनेट ने 17 अप्रैल की शाम को नोम पेन्ह शांति भवन में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने नए युग में सभी मौसमों के अनुरूप चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण करने पर सहमति कायम की और वर्ष 2025 को चीन-कंबोडिया पर्यटन साल मनाने की घोषणा की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: Rashmika Mandanna के बर्थडे पर Vijay Deverakonda ने शेयर की राणाबाली की अनसीन वीडियो, दिखा जयाम्मा का प्यारा लुक

Exit mobile version