Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने स्पेन के राजा फिलिप छ: से मुलाकात की

November 12, 2025

शी चिनफिंग ने स्पेन के राजा फिलिप छ: से मुलाकात की

12 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग में यात्रा पर आये स्पेन के राजा फिलिप छ: से मुलाकात की। शी चिनफिंग ने राजा फिलिप छ: की चीन-यात्रा का स्वागत किया और कहा कि स्पैनिश शाही परिवार ने चीन-स्पेन सम्बंध के विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया है। दोनों देशों के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में राजा फिलिप छ: की चीन यात्रा दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण सहयोग को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए बड़ा महत्व रखती है।

शी ने बल दिया कि चीन स्पेन के साथ अधिक रणनीतिक स्थिरता, विकास की जीवंत शक्ति तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव संपन्न सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने को तैयार है। दोनों पक्षों को व्यावहारिक सहयोग और आगे बढ़ाना चाहिए। चीन स्पेन से अधिक श्रेष्ठ उत्पादों का आयात करने, नयी ऊर्जा, डिजिटल अर्थव्यवस्था व एआई आदि नवोदित क्षेत्रों में सहयोग की संभावना साकार करने का उत्सुक है।

राजा फिलिप छ: ने कहा कि यह सिंहासन संभालने के बाद मेरी पहली चीन-यात्रा है, जिसका मेरे लिए विशेष महत्व है। चीन और स्पेन के बीच मित्रता का लंबा इतिहास है। इधर कुछ साल चीन ने विकास में विश्वविख्यात उपलब्धियां हासिल कीं, जिसे अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की व्यापक प्रशंसा मिली। हमें पक्का विश्वास है कि स्पेन और चीन का मैत्रीपूर्ण सम्बंध निश्चित ही दोनों देशों की जनता के लिए कल्याण लाएगा।

वार्ता के बाद दोनों राष्ट्राध्यक्षों की उपस्थिति में व्यापार, शिक्षा, विज्ञान व तकनीकी आदि क्षेत्रों में दस सहयोगी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किये गये। वार्ता से पहले शी और उनकी पत्नी ने राजा फिलिप छ: और रानी के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किया।

ये भी पढ़ें : ईरान पर हमले से तनाव, इजरायल में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें