Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात की

April 15, 2026

शी चिनफिंग ने रूसी विदेश मंत्री से मुलाकात की

15 अप्रैल की सुबह, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल्स में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने लावरोव से राष्ट्रपति पुतिन को उनकी हार्दिक शुभकामनाएँ देने का अनुरोध किया। शी चिनफिंग ने बताया कि इस वर्ष चीन-रूस रणनीतिक समन्वय साझेदारी की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ और चीन-रूस के बीच सद्भावनापूर्ण पड़ोसी सम्बंध और मैत्रीपूर्ण सहयोग संधि पर हस्ताक्षर की 25वीं वर्षगांठ है। दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक समन्वय साझेदारी ने उच्च स्तर का विकास बनाए रखा है, और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के फलदायी परिणाम प्राप्त हुए हैं। जटिल और अस्थिर अंतरराष्ट्रीय स्थिति के मद्देनजर, चीन-रूस सम्बंधों की स्थिरता और निश्चितता विशेष रूप से मूल्यवान है, और चीन-रूस के बीच सद्भावनापूर्ण पड़ोसी सम्बंध और मैत्रीपूर्ण सहयोग संधि की प्रबल जीवंतता और अनुकरणीय महत्व और भी अधिक स्पष्ट हो गया है। दोनों पक्षों को राष्ट्रपति शी चिनफिंग और राष्ट्रपति पुतिन के बीच बनी महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, रणनीतिक संचार को मजबूत करने और चीन-रूस व्यापक रणनीतिक समन्वय साझेदारी को उच्च स्तर, अधिक स्थिर मार्ग और दीर्घकालीन भविष्य की ओर ले जाने के लिए राजनयिक प्रयासों में घनिष्ठ समन्वय स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

लावरोव ने राष्ट्रपति पुतिन की ओर से राष्ट्रपति शी चिनफिंग को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि दोनों राष्ट्राध्यक्षों के रणनीतिक मार्गदर्शन में, रूस-चीन सम्बंधों ने जटिल बाहरी परिवेश में उच्च लचीलापन प्रदर्शित किया है, व्यापार और निवेश सहयोग में अच्छी गति देखी गई है, लोगों के बीच आदान-प्रदान में निरंतर घनिष्ठता आई है और संयुक्त राष्ट्र, एससीओ ,ब्रिक्स और एपेक जैसे बहुपक्षीय मंचों पर घनिष्ठ समन्वय स्थापित हुआ है। गंभीर और जटिल अंतरराष्ट्रीय स्थिति का सामना करते हुए, रूस दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण सहमति को ईमानदारी से लागू करने, उच्च स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने, व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करने, लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने, अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय को बनाए रखने, रूस-चीन सम्बंधों के अधिक विकास को बढ़ावा देने और विश्व शांति और स्थिरता में अधिक योगदान देने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करने को तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें