Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने स्पेन के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

April 11, 2025

शी चिनफिंग ने स्पेन के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 11 अप्रैल की सुबह पेइचिंग के त्याओयुथाई स्टेट गेस्टहाउस में यात्रा पर आये स्पेन के प्रधान मंत्री पेडो सानचेज से मुलाकात की। शी चिनफिंग ने कहा कि वर्तमान वर्ष चीन और स्पेन के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ है। चीन स्पेन के साथ अधिक मजबूत रणनीतिक स्थिरता वाली और अधिक जीवंत सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी निर्मित करने का उत्सुक है ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण लाया जाए, चीन-यूरोपीय संघ सम्बंध में अधिक शक्ति डाली जाए और विश्व शांति,स्थिरता व विकास के लिए अधिक योगदान दिया जाए।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन हमेशा यूरोपीय संघ बहुध्रुवीय विश्व का एक अहम ध्रुव देखता है और स्पष्ट रूप से यूरोपीय संघ के एकजुटता,विकास और मजबूती का समर्थन करने वाला मुख्य देश है। वर्तमान परिस्थिति में चीन और यूरोपीय संघ के बीच शांति, वृद्धि, सुधार व सभ्यता वाली चार बड़ी साझेदारियों का सहनिर्माण बड़ा व्यावहारिक महत्व रखता है।

शी ने बल दिया कि शुल्क युद्ध में कोई विजेता नहीं है। जो विश्व के विपरीत में खड़ा होता है, वह अकेलेपन में पड़ता है। 70 से अधिक वर्षों में चीन का विकास किसी के दान के बजाये हमेशा स्वावलंबन और कठोर संघर्ष पर निर्भर रहता है। चीन किसी भी अकारण प्रहार से नहीं डरता। चाहे बाहरी पर्यावरण में कैसे भी बदलाव आएगा, चीन विश्वास मजबूत कर रणनीतिक स्थिरता बनाए रखते हुए अपने कार्यो में संल्गन रहेगा। चीन और यूरोपीय संघ विश्व के मुख्य आर्थिक समुदाय हैं और आर्थिक भूमंडलीकरण तथा मुक्त व्यापार के सुदृढ़ समर्थक हैं। चीन और यूरोपीय संघ को अंतर्राष्ट्रीय कर्तव्य निभाकर एक साथ आर्थिक भूमंडलीकरण और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार वातावरण की मिल कर सुरक्षा करनी, एकतरफा धमकी की कार्रवाई का बहिष्कार करना चाहिए।

सांचेज ने दोनों देश सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी की स्थापना के बाद 20 वर्षों में हमेशा पारस्परिक समादर करते हैं और मैत्रीपूर्ण सहयोग करते हैं। द्विपक्षीय सम्बंध निरंतर गहरा हो रहे हैं। चीन यूरोपीय संघ का महत्वपूर्ण साझेदार है। स्पेन हमेशा चीन-यूरोपीय संघ सम्बंध के स्थिर विकास का समर्थन करता है। यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार का समर्थन करता है और बहुपक्षवाद की सुरक्षा में लगा रहता है और एकतरफा टैरिफ वृद्धि का विरोध करता है। जटिल व गंभीर परिस्थिति के सामने स्पेन और यूरोपीय संघ चीन के साथ संवाद व समन्वय मजबूत करने को तैयार है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें: Himachal Accident: मंडी में हरियाणा की गाड़ी 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 पर्यटक घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें