Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने कंबोडिया के राजा और रानी मां से मुलाकात की

August 26, 2025

शी चिनफिंग ने कंबोडिया के राजा और रानी मां से मुलाकात की

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुआन ने 26 अगस्त को सुबह राजधानी पेइचिंग में कंबोडिया के राजा नोरोदोम सिहामोनी और रानी मां नोरोदोम मोनिनाथ के साथ मुलाकात की।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने दोनों का स्वागत किया और कहा कि चीन-कंबोडिया संबंध अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में हुए परिवर्तन की परीक्षा में खरे उतरे। चीन और कंबोडिया ने सभी कठिनाइयों को सहन करने वाली मजबूत मित्रता स्थापित की, जो दोनों पक्षों के लिए संजोने लायक है। अशांत अंतर्राष्ट्रीय स्थिति के सामने चीन और कंबोडिया को अधिक मजबूती से साथ में खड़े रहकर पारंपरिक मित्रता का विकास करना चाहिए। इसके साथ हमें एकता व सहयोग मजबूत करने के साथ नए युग में सभी मौसमों के अनुरूप चीन-कंबोडिया साझे भविष्य वाले समुदाय का तेज निर्माण करना होगा, ताकि दोनों देशों को ज्यादा लाभ पहुंच सके।

वहीं, कंबोडिया के राजा नोरोदोम सिहामोनी और रानी मां नोरोदोम मोनिनाथ ने कहा कि विश्व शांति बनाए रखने में चीन ने महत्वपूर्ण योगदान किया, जो हमेशा याद रखने लायक है। राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने अप्रैल में कंबोडिया की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा की। दोनों पक्षों ने महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की। कंबोडिया हमेशा रणनीतिक दृष्टि से चीन के साथ संबंधों का विकास करता है और कंबोडिया-चीन पारंपरिक मित्रता का विकास करना चाहता है, ताकि एक साथ नए युग में सभी मौसमों के अनुरूप कंबोडिया-चीन साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण किया जा सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी देखें: BJP ਦੀ ਮੋਗਾ ਰੈਲੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਆਪ MLA ਨੇ ਮਾਰਿਆ ਛਾਪਾ, ਦੇਖੋ ਕਿਵੇਂ ਹੋਏ ਵੱਡੇ ਖ਼ੁਲਾਸੇ?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें