Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम से भेंट की

August 20, 2024

शी चिनफिंग ने वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम से भेंट की

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 19 अगस्त की सुबह पेइचिंग में यात्रा पर आये वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीवी) की केंद्रीय समिति के महासचिव और राष्ट्रपति टो लाम के साथ मुलाकात की। इस मौके पर शी चिनफिंग ने फिर एक बार टो लाम को सीपीवी की केंद्रीय समिति का महासचिव बनने पर बधाई दी। शी चिनफिंग ने कहा कि महासचिव का पद संभालने के बाद आपने अपनी पहली यात्रा का गंतव्य देश चीन को चुना।

इससे दोनों पार्टियों और दोनों देशों के बीच संबंधों पर आपका बड़ा ध्यान जाहिर हुआ और चीन-वियतनाम संबंधों का उच्च स्तर व रणनीतिक महत्व भी दिखाया गया। मैं आपके साथ बेहतर कार्य संबंध और व्यक्तिगत मित्रता स्थापित करना चाहता हूं, ताकि एक साथ चीन और वियतनाम के साझा भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाया जा सके। शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि पिछले दस से अधिक सालों में मैंने सीपीवी की केंद्रीय समिति के पूर्व महासचिव गुयेन फु ट्रोंग के साथ रणनीतिक महत्व वाले चीन-वियतनाम साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण का नया युग शुरू किया। इतने अच्छे कॉमरेड और अच्छे दोस्त को खोने का हमें गहरा दुख है।

चीन व वियतनाम के बीच मित्रता और विश्व समाजवादी कार्य में गुयेन फु ट्रोंग के महान योगदान को हम हमेशा याद रखते हैं। विश्वास है कि आप अवश्य ही गुयेन फु ट्रोंग के अधूरे कार्य को आगे बढ़ाते हुए सीपीवी की 13वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में निर्धारित शताब्दी लक्ष्य की ओर बढ़ेंगे। चीन हमेशा वियतनाम को पड़ोसी कूटनीति में प्राथमिकता देता है और अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुरूप समाजवादी रास्ते पर आगे बढ़ने और सुधार, खुलेपन व समाजवादी आधुनिकीकरण का कार्य बढ़ाने में वियतनाम का समर्थन करता है। उसके बाद शी चिनफिंग और टो लाम हस्ताक्षर समारोह में भी उपस्थित हुए।

 

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें