Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने अल्जीरिया राष्ट्रपति के साथ चीन में अल्जीरिया के सुदूर संवेदन उपग्रह-3बी के सफल प्रक्षेपण पर बधाई संदेश का आदान-प्रदान किया

January 31, 2026

शी चिनफिंग ने अल्जीरिया राष्ट्रपति के साथ चीन में अल्जीरिया के सुदूर संवेदन उपग्रह-3बी के सफल प्रक्षेपण पर बधाई संदेश का आदान-प्रदान किया

31 जनवरी को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौन ने चीन के च्योछ्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में अल्जीरिया के सुदूर संवेदन उपग्रह-3बी के सफल प्रक्षेपण पर बधाई संदेश का आदान-प्रदान किया।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि अल्जीरिया की सुदूर संवेदन उपग्रह-3बी परियोजना अल्जीरिया के संचार उपग्रह-1 के बाद चीन और अल्जीरिया के बीच एयरोस्पेस क्षेत्र में एक और सफल सहयोग है, जो चीन-अल्जीरिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी का एक महत्वपूर्ण संकेत है। हाल के वर्षों में, चीन और अल्जीरिया के बीच सम्बंध में काफी तरक्की हुई है। दोनों देशों के बीच आपसी राजनीतिक विश्वास लगातार मजबूत हुआ है और व्यावहारिक सहयोग से अच्छे नतीजे मिले हैं। वे चीन-अल्जीरिया सम्बंध के विकास पर काफी ध्यान देते हैं। वे राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौन के साथ चीन-अल्जीरिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी के अर्थ को समृद्ध करने के लिये प्रयास करने को तैयार हैं। इससे दोनों देशों के लोगों को बेहतर फ़ायदा पहुंचा जाएगा।

राष्ट्रपति अब्देलमदजीद तेब्बौन ने कहा कि अल्जीरिया के सुदूर संवेदन उपग्रह-3बी का सफल प्रक्षेपण अल्जीरिया और चीन के बीच अंतरिक्ष सहयोग का और एक वास्तविक परिणाम है, जो द्विपक्षीय सम्बंधों के विकास में एक और मील का पत्थर है और दोनों पक्षों के बीच सहयोग की संभावनाओं को बढ़ाने के लिये लाभदायक है। अल्जीरिया दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे गहरा करने के लिए चीन के साथ प्रयास करने को तैयार है।

गौरतलब है कि पेइचिंग समयानुसार 31 जनवरी को 12 बजकर 1 मिनट पर, चीन ने च्योछ्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्चमार्च-2सी वाहन रॉकेट का इस्तेमाल कर अल्जीरिया के सुदूर संवेदन उपग्रह-3बी का सफल प्रक्षेपण किया। इस उपग्रह ने अपनी नियोजित कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश किया, जो एक पूर्ण सफलता का प्रतीक है। यह उपग्रह भूमि नियोजन और आपदा निवारण एवं न्यूनीकरण क्षेत्रों में उपयोग करता है। यह मिशन चीन के लॉन्चमार्च वाहन रॉकेटों की श्रृंखला की 629वीं उड़ान है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें