Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने कनाडा के प्रधानमंत्री से भेंट की 

Xi Jinping met Prime Minister of Canada.

Xi Jinping met Prime Minister of Canada.

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 16 जनवरी को पेइचिंग में यात्रा पर आये कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी से मुलाकात की। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन-कनाडा सम्बंध का स्वस्थ व स्थिर विकास दोनों देशों के मूल हित में है और विश्व शांति, स्थिरता विकास व समृद्धि के लिए लाभदायक भी है। दोनों पक्षों को इतिहास, जनता और विश्व के लिए जिम्मेदाराना रुख अपनाकर चीन-कनाडा नयी किस्म वाली रणनीतिक साझेदारी की स्थापना कर द्विपक्षीय सम्बंध को स्वस्थ, स्थिर और सतत् विकास की पटरी पर बढ़ाना चाहिए ताकि दोनों देशों की जनता को अधिक कल्याण मिले।

शी चिनफिंग ने चीन-कनाडा सम्बंध पर चार सूत्रीय सुझाव पेश किये। पहला, पारस्परिक सम्मान करने का साझेदार बनना चाहिए। दूसरा, समान विकास का साझेदार बनना चाहिए। तीसरा, विश्वसनीय साझेदार बनना चाहिए। चौथा, पारस्परिक समन्वय करने वाले साझेदार बनना चाहिए। एक विभाजित दुनिया मनुष्यों के सामने आने वाली समान चुनौतियों का सामना नहीं कर सकती है, जिसका मार्ग सच्चे बहुपक्षवाद को लागू करना और मानवता के लिए एक साझा भविष्य के साथ एक समुदाय का निर्माण करना है । 

कार्नी ने कहा कि चीन और कनाडा के बीच बड़ी आर्थिक अनुपूरकताएं मौजूद हैं। दोनों के व्यापक समान हित और अवसर हैं। कनाडा चीन के साथ मजबूत और सतत् नयी किस्म वाली रणनीतीक साझेदारी की स्थापना करने को तैयार है। बहुपक्षवाद विश्व सुरक्षा और स्थिरता की नींव है। कनाडा चीन के साथ बहुपक्षीय समन्वय घनिष्ठ बनाकर बहुपक्षवाद और यूएन की प्रतिष्ठा की सुरक्षा करने और एक साथ विश्व शांति व स्थिरता बनाए रखने को तैयार है।

 (साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग) 

Exit mobile version