Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष से मुलाकात की

April 10, 2026

शी चिनफिंग ने क्वोमिनतांग पार्टी की अध्यक्ष से मुलाकात की

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग ने 10 अप्रैल को राजधानी पेइचिंग में अध्यक्ष छंग लीवुन के नेतृत्व वाले चीनी क्वोमिनतांग पार्टी (केएमटी) के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों से मुलाकात की।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि दस साल बाद सीपीसी और केएमटी के नेताओं के बीच मुलाकात दोनों पार्टियों और दोनों तटों के बीच संबंधों के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दोनों तटों के बंधु चीनी राष्ट्र के हैं। थाईवान बंधुओं समेत विभिन्न जातीय लोगों ने एक साथ एकीकृत बहु-जातीय देश बनाया, एक साथ चीनी इतिहास में एक शानदार अध्याय लिखा, एक साथ शानदार चीनी सभ्यता बनाई और एक साथ महान राष्ट्रीय भावना विकसित की।

शी चिनफिंग ने कहा कि चाहे अंतर्राष्ट्रीय स्थिति और थाईवान जलडमरुमध्य की स्थिति में कितना भी बड़ा परिवर्तन क्यों न आया हो, चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान का रुझान नहीं बदलेगा और दोनों तटों के लोगों के करीब आने का रुझान नहीं बदलेगा। सीपीसी वर्ष 1992 की आम सहमति पर कायम रहने और थाईवान की स्वाधीनता का विरोध करने के समान राजनीतिक आधार पर केएमटी समेत थाईवान के विभिन्न राजनीतिक दलों, समूहों और सभी क्षेत्रों के लोगों के साथ आदान-प्रदान करना चाहती है।

थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के बीच संबंधों के विकास के लिए शी चिनफिंग ने चार सुझाव पेश किए। पहला, सही पहचान के ज़रिए आध्यात्मिक तालमेल बढ़ाएं। दूसरा, शांतिपूर्ण विकास के ज़रिए साझा घर की सुरक्षा करें। तीसरा, लेन-देन व एकीकरण के ज़रिए लोगों की भलाई में सुधार करें और चौथा, एकता व कड़ी मेहनत से चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान साकार करें।

वहीं, छंग लीवुन ने कहा कि थाईवान जलडमरुमध्य के दोनों तटों के लोग सभी चीनी राष्ट्र के हैं। केएमटी और सीपीसी को समान राजनीतिक आधार पर कायम रहते हुए आपसी राजनीतिक विश्वास मजबूत करने के साथ संपर्क बढ़ाना चाहिए, ताकि दोनों तटों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत हो सके, लोगों की समान भलाई बढ़ सके और चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान साकार हो सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें