Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

 शी चिनफिंग ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री से भेंट की

January 27, 2026

 शी चिनफिंग ने फिनलैंड के प्रधानमंत्री से भेंट की

27 जनवरी की सुबह चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग के जन वृहद भवन में चीन की आधिकारिक यात्रा पर आए फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि फिनलैंड उन पहले देशों में से एक था जिन्होंने चीन लोक गणराज्य के साथ राजनयिक सम्बंध स्थापित किए थे। राजनयिक सम्बंधों की स्थापना के बाद से 76 वर्षों में, अंतर्राष्ट्रीय परिस्थितियों में आए बदलावों के बावजूद, चीन-फिनलैंड सम्बंध पारस्परिक सम्मान, समानता, भविष्योन्मुखी दृष्टिकोण और पारस्परिक लाभ वाले सहयोग के सिद्धांतों का पालन करते हुए लगातार विकसित होते रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर में भारी हिमस्खलन, सामने आया खौफनाक वीडियो  

शी चिनफिंग ने कहा कि फिनलैंड के प्रधानमंत्री की 17 वर्षों बाद चीन की आधिकारिक यात्रा से चीन-फिनलैंड सहयोग को नई गति मिलेगी। मैंने दो बार फिनलैंड का दौरा किया है और मुझे इससे बहुत अच्छा अनुभव मिला है। चीन फिनलैंड के साथ आपसी विश्वास बढ़ाने, आदान-प्रदान को मजबूत करने और सहयोग को गहरा करने के लिए तत्पर है, जिससे दोनों देशों के विकास में योगदान मिलेगा और दोनों देशों के लोगों को अधिक लाभ प्राप्त होगा।

पेटेरी ओर्पो ने कहा कि फिनलैंड और चीन के बीच गहरी पारंपरिक मित्रता है, और द्विपक्षीय सम्बंध आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हैं, जिसके परिणामस्वरूप दीर्घकालिक स्थिर विकास हुआ है। फिनलैंड की कंपनियों की चीन के साथ सहयोग करने में गहरी रुचि है। फिनलैंड, दोनों राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हासिल की गई महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को बनाए रखने, व्यापार, निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था, स्वच्छ ऊर्जा, कृषि आदि क्षेत्रों में व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने और दोनों देशों के लोगों की भलाई को बढ़ाने के लिए चीन के साथ काम करने को तैयार है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR समेत 8 राज्यों में बारिश के आसार! IMD ने किया अलर्ट; जानें मौसम का हाल

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें