Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय नेता और पीपुल्स काउंसिल के अध्यक्ष गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव से मुलाकात की

March 19, 2026

शी चिनफिंग ने तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय नेता और पीपुल्स काउंसिल के अध्यक्ष गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव से मुलाकात की

18 मार्च की दोपहर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने राजधानी पेइचिंग स्थित त्याओयुथाई स्टेट गेस्टहाउस में तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय नेता और पीपुल्स काउंसिल के अध्यक्ष गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव से मुलाक़ात की। बर्दिमुहामेदोव इस समय चीन की मैत्रीपूर्ण यात्रा पर हैं।

शी चिनफिंग ने इस अवसर पर बताया कि हाल ही में चीन की राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (एनपीसी और सीपीपीसीसी) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें 15वीं पंचवर्षीय योजना की रूपरेखा की समीक्षा कर उसे मंज़ूरी दी गई। उन्होंने कहा कि इस रूपरेखा के प्रभावी कार्यान्वयन से चीन में समाजवादी आधुनिकीकरण को मूल रूप से साकार करने की मज़बूत नींव रखी जाएगी। साथ ही, इससे वैश्विक स्तर पर भी अनेक देशों को विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चीन, तुर्कमेनिस्तान के साथ सहयोग योजनाओं पर गहन चर्चा करने, विकास के अवसरों को साझा करने और चीन-तुर्कमेनिस्तान साझा भविष्य वाले समुदाय के निर्माण को और अधिक गहरा तथा व्यावहारिक बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

वहीं, गुरबांगुली बर्दिमुहामेदोव ने चीन जैसे महान देश की यात्रा पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एनपीसी और सीपीपीसीसी के सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन बैठकों में विभिन्न क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय और योजनाएं बनाई गई हैं, जो चीन की प्रगति को नई दिशा देंगी।

बर्दिमुहामेदोव ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि तुर्कमेनिस्तान और चीन के बीच बढ़ता सहयोग दोनों देशों के आर्थिक और सामाजिक विकास में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कारक बन चुका है। यह सहयोग न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करता है, बल्कि दोनों देशों के लोगों के दीर्घकालिक हितों के भी पूरी तरह अनुरूप है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें