Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां: राष्ट्रपति शी चिनफिंग का नव वर्ष भाषण प्रेरणादायक और भविष्य की राह दिखाता है

January 2, 2026

अंतर्राष्ट्रीय हस्तियां: राष्ट्रपति शी चिनफिंग का नव वर्ष भाषण प्रेरणादायक और भविष्य की राह दिखाता है

कई अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के नव वर्ष भाषण को प्रेरणादायक बताया, जिसमें चीन के विकास की जीवंत ऊर्जा और एक प्रमुख शक्ति के रूप में चीन की जिम्मेदारी को महसूस किया गया है। भाषण में न केवल चीन की विकास उपलब्धियों की समीक्षा की गई, बल्कि भविष्य के विकास की राह भी दिखाई गई।

फ्रांसीसी विद्वान कैमिला सैरी ने कहा कि 2026 की शुरुआत में राष्ट्रपति शी चिनफिंग का भाषण आशावादी संदेशों से भरा और प्रेरणादायक था। चीन प्रगति कर रहा है, और राष्ट्रपति शी चिनफिंग यही बात ज़ोर देकर कहना चाहते थे। चीन के बारे में मुझे सबसे ज़्यादा प्रभावित करने वाली बात यह है कि जब भी मैं वहाँ जाता हूँ, मुझे बहुत कम समय में नई निर्माण परियोजनाएँ पूरी होती दिखती हैं। यह राष्ट्रपति शी चिनफिंग के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके द्वारा अपनाई गई सही नीतियों का ही नतीजा है।

वैश्वीकरण थिंक टैंक के वरिष्ठ शोधकर्ता एंडी मोकर ने कहा कि मेरे विचार में, राष्ट्रपति शी चिनफिंग का भाषण उनकी व्यवस्थित क्रियान्वयन क्षमताओं को प्रदर्शित करने वाली एक रिपोर्ट थी। मैं मानता ​​हूं कि यह 2026 और उसके बाद और भी बड़ी उपलब्धियों की नींव रखता है।

दक्षिण कोरिया के सूनचुनहयांग विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हांग सेउंग-जिक ने कहा कि राष्ट्रपति शी के सफल नेतृत्व में 2025 में संपन्न हुई 14वीं पंचवर्षीय योजना के लिए मैं हार्दिक सम्मान और प्रशंसा व्यक्त करता हूं।

रूस की संघीय परिषद की अंतर्राष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रथम उपाध्यक्ष डेनिसोव ने कहा कि 14वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान, चीन ने विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में अपनी स्थिति को और अधिक मजबूती से स्थापित किया है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को दिशा देने में एक प्रमुख शक्ति बन गया है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि चीन अपने आर्थिक विकास की गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिस पर राष्ट्रपति शी और चीनी सरकार ने बार-बार जोर दिया है।

रूस के ग्रेट एशिया टेलीविजन के निदेशक लेबेदेव ने कहा कि राष्ट्रपति शी के बधाई संदेश से मैं अत्यंत प्रभावित हुआ। चीन सुधार के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है, जो न केवल आधुनिकीकरण को गहरा कर रहा है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार ला रहा है, बल्कि दुनिया को यह भी दिखा रहा है कि बेहतर भविष्य का निर्माण कैसे किया जा सकता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें