Site icon Dainik Savera Times

युवाओं पर ध्यान देते हैं शी चिनफिंग

चीनी रनमिन विश्वविद्यालय के पुस्तकालय में एक पुरानी तस्वीर रखी हुई है। यह तस्वीर वर्ष 1984 की कहानी सुनाती है। वर्ष 1984 की गर्मियों में रनमिन विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने हपेई प्रांत के चंगतिंग में जांच पड़ताल की थी। चंग तिंग काउंटी के तत्कालीन सचिव शी चिनफिंग बाइक से उनसे मिलने गए और विद्यार्थियों को स्नातक होने के बाद व्यावहारिक प्रशिक्षण हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया था। यह अविस्मरणीय यात्रा इन विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ने की प्रेरक शक्ति बन गई।

हर साल युवा दिवस के मौके पर चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न हो, शी चिनफिंग हमेशा युवाओं के साथ बातचीत करते हैं, उनकी आवाज सुनते हैं और उनका उत्साह बढ़ाते हैं। शी चिनफिंग के प्रोत्साहन में नए युग के चीनी लोग मेहनत से काम करते हैं और देश के विकास में योगदान देते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version