Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने चच्यांग प्रांत के चिनहुआ शहर का निरीक्षण दौरा किया

September 21, 2023

शी चिनफिंग ने चच्यांग प्रांत के चिनहुआ शहर का निरीक्षण दौरा किया

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 20 सितंबर की सुबह पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के चिनहुआ शहर का निरीक्षण दौरा किया।
इस दौरान, उन्होंने ईवू नगर में लीचू गांव, ईवू इंटरनेशनल ट्रेड सिटी का दौरा किया और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार विशेष उद्योगों को विकसित करने, ग्रामीण पुनरुद्धार को बढ़ावा देने, विदेशी व्यापार को विकसित करने और उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने की स्थिति का जायजा लिया।
लीचू गांव ईवू नगर के पश्चिमोत्तर में स्थित है, जहां 333 परिवारों के 706 लोग निवास करते हैं, और वे मुख्य तौर पर खेती का काम करते हैं। इधर के सालों में इस गांव ने ग्रामीण पुनरुद्धार रणनीति को पूरी तरह से कार्यान्वित किया है, सहायक बुनियादी ढांचे के स्तर में लगातार सुधार किया है, किसानों की उद्यमिता को बढ़ावा देना जारी रखा है, और ग्रामीण विशेषता पर्यटन विकसित किया है, जिससे ग्रामीणों की औसत मासिक आय में 2,500 युआन की वृद्धि हुई है और सालाना 2 लाख से अधिक पर्यटक आते हैं। यहां सुंदर पारिस्थितिकी, सुंदर अर्थव्यवस्था और सुंदर जीवन के साथ ग्रामीण पुनरोद्धार की स्थिति बन गई है।
वहीं, ईवू इंटरनेशनल ट्रेड सिटी को “दुनिया का सबसे बड़ा लघु वस्तु थोक बाजार” के रूप में जाना जाता है। यह वर्तमान में 26 प्रमुख श्रेणियों में 21 लाख एकल उत्पाद संचालित करता है, 21 लाख छोटे, मध्यम और सूक्ष्म उद्यमों के विकास को बढ़ावा देता है, और 3 करोड़ 20 लाख लोगों को रोजगार प्रदान करता है। वर्तमान में, ईवू नगर दुनिया भर के 233 देशों और क्षेत्रों के साथ व्यापार संबंध बनाए रखता है। साल 2022 में, ट्रेड सिटी बाजार का कारोबार 2 खरब युआन से अधिक हो गया, जो लगातार 32 वर्षों तक चीन के राष्ट्रीय पेशेवर बाजार में पहले स्थान पर रहा।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें