Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग ने जर्मन चांसलर के साथ फोन पर बातचीत की

इंटरनेशनल डेस्क : चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 23 मई को दोपहर के बाद निमंत्रण पर जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के साथ फोन पर बातचीत की। शी ने मर्ज को एक बार फिर जर्मन चांसलर बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक सदी में अभूतपूर्व परिवर्तन तेजी से चल रहा है और अंतर्राष्ट्रीय परिस्थिति में बदलाव और गड़बड़ी भरपूर है। चीन-जर्मनी और चीन-यूरोपीय संघ सम्बंध का रणनीतिक और वैश्विक महत्व अधिक उजागर हो गया है। स्वस्थ व स्थिर चीन जर्मनी सम्बंध दोनों देशों के हितों में है और चीन व यूरोपीय संघ की प्रतीक्षा भी है। चीन जर्मनी के साथ चौतरफा रणनीतिक साझेदारी का नया अध्याय जोड़ने, चीन-यूरोपीय संघ सम्बंध के नये विकास का नेतृत्व करने और विश्व आर्थिक स्थिरता व वृद्धि के लिए नया योगदान देना चाहता है।

शी ने बल दिया कि चीन और जर्मनी हमेशा पारस्परिक सम्मान, मतभेद ताक पर रखकर समानता के अनुसरण और सहयोग व साझी जीत की भावना से द्विपक्षीय सम्बंधों का विकास कर रहे हैं। दोनों पक्षों को इस श्रेष्ठ परंपरा को संभालकर प्रसारित करना चाहिए। उन्होंने तीन सूत्रीय सुझाव पेश किये, जिनमें पारस्परिक राजनीतिक विश्वास बढ़ाना, सम्बंधों के लचीलेपन को बनाए रखना और सहयोग का नया इंजन तैयार करना शामिल है।

मर्ज ने कहा कि चीन विश्व में सब से महत्वपूर्ण देशों में से एक है। जर्मनी चीन सहयोग का खास महत्व है। जर्मनी चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों के आदान-प्रदान व सहयोग बढ़ाने का उत्सुक है। यूरोपीय संघ-चीन सम्बंध का स्वस्थ व स्थिर विकास दोनों के हित में है। जर्मनी इसके लिए सकारात्मक भूमिका निभाएगा।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version