Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग और सेशेल्स के राष्ट्रपति ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजा

Xi Jinping and the President of Seychelles exchanged congratulatory messages

Xi Jinping and the President of Seychelles exchanged congratulatory messages

30 जून को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनिये ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बधाई संदेशों का आदान-प्रदान किया। शी चिनफिंग ने कहा कि राजनयिक संबंध स्थापना के बाद से पिछले 50 वर्षों में, अंतरराष्ट्रीय स्थिति में चाहे कितना भी बदलाव आया हो, चीन और सेशेल्स ने हमेशा एक-दूसरे पर भरोसा किया है और एक दूसरे की सहायता की है, जिससे उनकी दोस्ती चट्टान की तरह मजबूत हो गई है।

मुझे दृढ़ विश्वास है कि जब तक दोनों पक्ष राजनयिक संबंध स्थापित करने की मूल आकांक्षाओं को कायम रखते हुए मिलकर काम करते रहेंगे, चीन-सेशेल्स संबंधों का मार्ग और भी व्यापक होता जाएगा और द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाएं और भी उज्ज्वल होती जाएंगी। मैं चीन-सेशेल्स संबंधों के विकास को बहुत महत्व देता हूं और राष्ट्रपति हर्मिनिये के साथ मिलकर चीन-सेशेल्स रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने और दोनों देशों के लोगों को बेहतर लाभ पहुंचाने के लिए काम करने को तैयार हूं।

पैट्रिक हर्मिनिये ने कहा कि राजनयिक संबंध स्थापना के बाद से पिछले 50 वर्षों में, सेशेल्स-चीन संबंध पारस्परिक सम्मान, पारस्परिक विश्वास और साझा विकास के आधार पर लगातार विकसित हुए हैं। चीन हमेशा से सेशेल्स का एक मूल्यवान भागीदार रहा है, जिसने लोगों की खुशहाली में सुधार लाने और राष्ट्रीय विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने में सेशेल्स को बहुत समर्थन प्रदान किया है। सेशेल्स एक-चीन सिद्धांत का दृढ़ता से पालन करता है और“बेल्ट एंड रोड” पहल और चीन-अफ्रीका सहयोग मंच के ढांचे के भीतर सहयोग को मजबूत करना जारी रखने और द्विपक्षीय संबंधों को और गहरा करने के लिए तैयार है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version