Site icon Dainik Savera Times

शी चिनफिंग और सिंगापुर के राष्ट्रपति ने राजनयिक संबंधों की 35वीं वर्षगांठ पर एक दूसरे को बधाई संदेश भेजा

3 अक्टूबर को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम ने दोनों देशों के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 35वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एक दूसरे को बधाई संदेश भेजा। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और सिंगापुर एक दूसरे के मित्रवत पड़ोसी और महत्वपूर्ण साझेदार है। दोनों देशों के बीच राजनयिक सम्बंधों की स्थापना के बाद से पिछले 35 वर्षों में चीन और सिंगापुर ने आपसी सम्मान, आपसी विश्वास और समान जीत वाले सहयोग को बनाए रखा है, द्विपक्षीय सम्बंधों में निरंतर सुधार और उन्नयन किया है और विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां हासिल की। दोनों देशों ने अपनी-अपनी आधुनिकीकरण प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने में मिलकर प्रयास किया है, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिला है।

 शी चिनफिंग ने कहा कि चीन सिंगापुर के साथ राजनयिक सम्बंधों की स्थापना की 35वीं वर्षगांठ के अवसर पर सर्वांगीण, उच्च गुणवत्ता वाले और दूरदर्शी चीन-सिंगापुर साझेदारी सम्बंध के अधिक विकास को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय और विश्व शांति और समृद्धि में अधिक योगदान देने को तैयार है। 

शनमुगरत्नम ने कहा कि 2023 में सिंगापुर-चीन सम्बंध एक सर्वांगीण, उच्च-गुणवत्तापूर्ण, दूरंदेशी साझेदारी के स्तर तक पहुंच गए। दोनों सरकारों के बीच सहयोग परियोजनाएं निरंतर आगे बढ़ रही हैं, जिनमें लगातार नई विशेषताएं जुड़ रही हैं और दूरदर्शी विकास दिख रहा है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि सिंगापुर और चीन द्विपक्षीय सम्बंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर घनिष्ठ सहयोग करेंगे।

 उसी दिन, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग और सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजे।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

 

Exit mobile version