Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने वियतनाम के अखबार पर लेख प्रकाशित किया

April 14, 2025

शी चिनफिंग ने वियतनाम के अखबार पर लेख प्रकाशित किया

Xi Jinping Publishes Article : वियतनाम की राजकीय यात्रा के अवसर पर चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 14 अप्रैल को वियतनाम के अखबार “पीपुल्स डेली” पर लेख प्रकाशित किया। इसका शीर्षक है समान विचारधारा वाले दोस्त हाथ मिलाते हैं और अतीत को आगे बढ़ाते हुए नया अध्याय जोड़ने के लिए भविष्य को खोलते हैं।
लेख में कहा गया है कि चीन और वियतनाम के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ पर वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव टो लैम और वियतनाम के राष्ट्रपति लुओंग कुओंग के निमंत्रण पर मैं जल्द ही वियतनाम की राजकीय यात्रा करूंगा। यह सीपीसी की केंद्रीय समिति के महासचिव और चीन के राष्ट्रपति बनने के बाद मेरी चौथी वियतनाम यात्रा होगी।
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और वियतनाम समाजवादी मित्रवत पड़ोसी हैं। हमारे समान आदर्श, विश्वास और व्यापक रणनीतिक हित हैं। रणनीतिक महत्व वाले चीन-वियतनाम साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण दोनों देशों के समान हित के अनुरूप है और क्षेत्रीय व विश्व शांति, स्थिरता, विकास और समृद्ध के लिए लाभदायक है। यह इतिहास का चुनाव ही नहीं, जनता का चुनाव भी है।
शी चिनफिंग ने आगे कहा कि चीन-वियतनाम साझे भविष्य वाला समुदाय क्रांतिकारी जीन से विरासत में मिला, गहरे आपसी राजनीतिक विश्वास से उत्पन्न हुआ, सहयोग की उपजाऊ मिट्टी में निहित है और घनिष्ठ सांस्कृतिक आदान-प्रदान से बढ़ता है।
शी चिनफिंग ने कहा कि चीन हमेशा वियतनाम को पड़ोसी कूटनीति की प्राथमिकता मानता है। हमें चीन-वियतनाम साझे भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाना होगा, ताकि एशिया यहां तक कि दुनिया की शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि में सक्रिय योगदान किया जा सके। इसलिए हमें आपसी रणनीतिक विश्वास मजबूत कर समाजवादी कार्य के विकास को बढ़ाना चाहिए। हमें सहयोग और समान जीत पर कायम रहते हुए लोगों की भलाई बढ़ानी चाहिए। हमें सांस्कृतिक आदान-प्रदान मजबूत कर लोगों के बीच संबंध घनिष्ठ बनाना चाहिए। हमें बहुपक्षीय सहयोग घनिष्ठ कर एशिया की समृद्धि और पुनरुत्थान को बढ़ावा देना चाहिए और हमें मतभेदों का उचित नियंत्रण कर क्षेत्रीय शांति और स्थिरता की रक्षा करनी चाहिए।
अंत में शी चिनफिंग ने कहा कि चीन वियतनाम के साथ हाथ में हाथ डालकर अतीत को आगे बढ़ाते हुए भविष्य को खोलना चाहता है। इससे चीन-वियतनाम साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण का नया अध्याय जुड़ेगा और मानव जाति साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में नया योगदान दिया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें