Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

शी चिनफिंग ने चीनी चिकित्सा दल के सदस्यों को जवाबी पत्र दिया

February 10, 2023

शी चिनफिंग ने चीनी चिकित्सा दल के सदस्यों को जवाबी पत्र दिया

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 9 फरवरी को मध्य अफ्रीका गणराज्य की सहायता के लिए चीनी चिकित्सा दल के 19वें बैच के सदस्यों के पत्र का जवाब दिया। शी चिनफिंग ने विदेशों की सहायता के लिए चिकित्सा दलों के व्यापक सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। शी चिनफिंग ने पत्र में कहा कि चिकित्सा दल के सदस्यों ने मध्य अफ्रीका में कठिनाइयों को दूर कर दिल से स्थानीय लोगों को मदद दी। आप लोग न सिर्फ जीवन बचाने वाले देवदूत हैं, बल्कि मित्रता बढ़ाने वाले दूत भी हैं। इस साल चीन द्वारा विदेशों को चिकित्सा दल भेजने की 60वीं वर्षगांठ है। इसके मौके पर विदेशों की सहायता के लिए चिकित्सा दलों के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देता हूं।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीनी लोग शांति को प्यार करते हैं और जान को मूल्यवान समझते हैं। विदेशी चिकित्सा सहायता इसका प्रतीक है। आशा है कि आप लोग चीनी चिकित्सा दल की भावना में स्थानीय लोगों को सहायता देंगे और मानव स्वास्थ्य समुदाय के निर्माण में ज्यादा योगदान करेंगे। गौरतलब है कि वर्ष 1963 में चीन ने एलजीरिया में चिकित्सा सहायता दल भेजा, जो चीन द्वारा भेजा गया पहला चिकित्सा सहायता दल था। पिछले 60 सालों में चीन ने क्रमशः अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, यूरोप और ओशिनिया के 76 देशों और क्षेत्रों को 30 हजार चिकित्सा कर्मियों को भेजा। 29 करोड़ लोगों ने चीनी चिकित्सा दल से इलाज करवाया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें